Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
फर्स्ट नाइट पर दुल्हन साबित हो वर्जिन, इसलिए अमेजन बेच रहा है फेक वर्जनिटी टेबलेट
ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन, वर्जिनिटी के नाम पर कैप्सूल बेच रहा है और दावा कर रहा है कि पहली रात में वर्जिनिटी दिखाने के लिए और यौन संबंध के दौरान नकली खून निकालने के लिए महिलाएं इस कैप्सूल का यूज कर सकती हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया में ये कैप्सूल यूजर्स के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।
इस प्रोडक्ट को i-Virgin-Blood for the First Night नाम से बेचा जा रहा है। इसे शारीरिक सम्बन्ध बनाने से पहले Vagina (योनि) में रखना होता है। ताकि शारीरिक सम्बन्ध बनाते समय इसमें भरा नकली खून बाहर आ सके और लड़की की वर्जिनिटी साबित हो जाए।

ब्लड पाउडर भरा हुआ है
इस कैप्सूल के बारे में यह भी दावा किया जा रहा है कि यह उच्च गुणवत्ता वाला ब्लड पाउडर है और फर्स्ट नाइट में नकली खून के लिए है। इतना ही नहीं यह भी लिखा गया है कि इससे कोई दुष्प्रभाव भी नहीं हैं। अमेजन इस कैप्सूल को 3100 रुपए में बेच रहा हैं।

मिल रही है मिली जुली प्रतिक्रियाएं
वहीं सोशल मीडिया पर इस दवा को लेकर प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं। लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं कि आज भी महिलाओं को अपनी वर्जिनिटी साबित करनी पड़ती है। जबकि कुछ यूजर इसको लेकर खुश भी नजर आ रहे हैं। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि ऐसा भी कैप्सूल मार्केट में उपलब्ध हो गया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं जब फेक वर्जिनिटी दिखाने के लिए बाजार में उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हों। इससे पहले कंपनियां नकली हाइमन बना कर भी बेच चुकी हैं।

दुनियाभर में है वर्जिनिटी का टैबू
वर्जिनिटी का टैबू सिर्फ भारत में नहीं हैं, दुनियाभर में लोग आज भी इस दकियानूसी सोच को मानते आ रहे हैं। हाल में ही अमेरिकी रैपर ने TI ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वो अपनी बेटी का हर साल हाइमन चेक करवाते हैं. ताकि ये साफ़ हो सके कि उनकी बेटी वर्जिन है या नहीं। कई विशेषज्ञों की मानें तो ज़रूरी नहीं कि पहली बार शारीरिक संबंध बनाने पर खून निकले ही। कई महिलाएं बिना हाइमन के पैदा होती हैं। वहीं कई का हाइमन खेल कूद, इत्यादि की वजह से टूट जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
