Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन में बना सकेंगे कुकीज, इसके लिए नासा बना रहा है खास ओवन
अभी तक अंतरिक्ष में अंतरिक्षयात्री डिहाइड्रेड या पका हुआ भोजन अपने साथ लेकर जाते थे। लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक स्पेस में अंतरिक्ष यात्री खुद कुकीज यानी बिस्किट पकाकर खा सकेंगे। नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो ने जानकारी देते हुए बताया है कि हम देखना चाहते हैं कि शून्य गुरुत्वाकर्षण में बिस्किट को बेक यानी पकाने की प्रक्रिया कैसे काम करती है। इसके लिए एक खास किस्म का ओवन भी तैयार किया जा रहा है। जिससे अंतरिक्ष में फ्रेश कुकीज बनाना आसान होगा।
इस ओवन को जीरो जी किचेन और डबलट्री बॉय हिल्टन कंपनी ने मिलकर तैयार किया है। इस ओवन को देखें तो ये एक बेलनाकार कंटेनर जैसा दिखाई देता है। इस डिजाइन को जानबूझकर ऐसा तैयार किया गया है, जिससे माइक्रोग्रेविटी में खाने की चीजों को सेकने में मदद मिल सके। अंतरिक्ष का वातावरण पृथ्वी जैसा बिल्कुल भी नहीं है।

इस स्टेशन में पृथ्वी जैसा वातावरण तैयार करने के लिए कृत्रिम वातावरण तैयार किया जाता है. यह जानना रोमांचक होगा कि माइक्रोग्रेविटी में बिस्किट कैसे बनाया जाएगा। मैसिमिनो ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन में बना बिस्किट खा सकेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तो हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि अंतरिक्ष में बिस्किट एक बार में ही बन जाएंगे या नहीं लेकिन इनकी खुशबू बेहद रोमांचक होगी।
इस ऑवन को नवंबर 2019 में स्पेस ओवन लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसमें रोल, कुकीज़, पैटीज़, पॉकेट्स और अन्य चीज़ें बना सकते हैं जो कि अंतरिक्ष यात्रा के दौरान लंबे समय तक चल सकती हैं। अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि किस अंतरिक्ष यान में और कब इसकी शुरुआत होगी।



Click it and Unblock the Notifications