Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कोरोना वायरस: मास्क और हैंड सैनिटाइजर के बाद अब दुकानों से खत्म हो रहे हैं कॉन्डोम
चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस के मामले अब पूरी दुनिया में फैलते जा रहे हैं। इसके प्रकोप से बचने के लिए लोग मास्क और हैंड सैनेटाइजर की भारी खरीदारी कर रहे हैं। कई शहरों में लोग इसकी किल्लत से भी जूझ रहे हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए साफ़ सफाई और खुद को सुरक्षित रखना जरुरी है। मगर इस बीच अब खबरें आ रही हैं कि कोरोना वायरस की वजह से कॉन्डोम का व्यापार काफी बढ़ गया है। जानते हैं आखिर इसका क्या कारण है।


कोरोना वायरस ले चुका है कई लोगों की जान
कोरोना वायरस कितना खतरनाक हो चुका है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि महामारी ऐसी बीमारी को कहा जाता है जो एक ही समय में दुनिया के अलग अलग देशों में फैल रही हो। मौत के बढ़ते आंकड़ों के बीच कई देशों ने दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों पर रोक लगा दी है। साथ ही देश के नागरिकों को भी यात्रा करने से मना कर दिया है। कई स्कूल, कॉलेज, ऑफिस, सिनेमा हॉल आदि बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

बढ़ी हैंड-सैनेटाइजर और मास्क की मांग
कोरोना वायरस के मामलों में सुरक्षा को ही बचाव बताया गया है। इस वायरस से बचने के लिए हाथों को साफ़ रखने और मुंह ढक कर रखने की सलाह दी गयी है। कोरोना वायरस से बचाव के गाइडलाइन्स आने के बाद बाजारों में हैंड-सैनेटाइजर, मास्क और टिशू पेपर की मांग में इजाफा देखने को मिला है। लोगों को हाथ मिलाने से भी बचने की सलाह दी जा रही है।

कोरोना वायरस के बीच क्यों बढ़ी कॉन्डोम की बिक्री
इस जानलेवा वायरस के खतरे के बीच अचानक कई देशों में कॉन्डोम की सेल में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाली तस्वीरें देखने को मिल रही हैं, जिसमें लोग कॉन्डोम को उंगलियों में पहने नजर आ रहे हैं। दरअसल लोग कॉन्डोम को उंगलियों में पहनकर अपना काम करते दिख रहे हैं। लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए उंगलियों पर कॉन्डोम पहनकर लिफ्ट का इस्तेमाल करने से लेकर दरवाजा तक खोल रहे हैं। सोशल मीडिया में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए इस अजीबोगरीब तरीके को काफी कारगर माना जा रहा है।



Click it and Unblock the Notifications
