Latest Updates
-
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें
‘टैबलेट स्ट्रिप’ पर छपा शादी का निमंत्रण पत्र, क्रिएटिविटी देख लोगों का घूमा सिर
क्रिएटिविटी की कोई हद नहीं होती है। पिछले दिनों एक अनूठी टैबलेट स्ट्रिप इंटरनेट पर तूफान मचा रही है। जो किसी बीमारी की दवा नहीं हैं, लेकिन जब आप उसे गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि वो कोई साधारण टैबलेट स्ट्रिप नहीं हैं, बल्कि शादी का इनविटेशन कार्ड है।

बोल्ड प्रिंटेड अक्षरों "एझिलारासन और वसंतकुमारी वेडिंग" , अनोखा शादी का निमंत्रण पत्र अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है। इस स्पेशल टैबलेट स्ट्रिप पर तमिलनाडु के एक कपल की शादी में गेस्ट को इनवाइट करने के लिए इसे बनाया गया है। दूल्हा, एझिलारासन, तिरुवन्नामलाई जिले का एक फार्मासिस्ट है, और दुल्हन, वसंतकुमारी, शादी के कार्ड के अनुसार, विल्लुपुरम जिले में नर्स है।
टैबलेट स्ट्रिप पर छपे शादी के इस कार्ड में डेट, एड्रेस और शादी के कार्ड में छपने वाली सभी जानकारियां इस स्पेशल दवा के पत्ते पर छापी गई हैं। कपल 5 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने वाला है। इस टैबलेट स्ट्रिप में डीजे पार्टी और रिसेप्शन की डीटेल्स भी दी गई है।
5 सितंबर को 'स्पेशल डे' लाल बॉक्स में लिस्टेड नजर आ रहा है। लाल अक्षरों में एक चेतावनी भी छपी है, जिसमें कहा गया है कि "सभी दोस्त और रिश्तेदार मेरी शादी के समारोह को भूलना नहीं है।"
शादी के निमंत्रण पर नेटिज़न्स काफी ने काफी फनी रिएक्शन दिये हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, किसने कहा एलोपेथिक के साइड इफेक्ट होते हैं, देखो ये शादी का कार्ड।

हर्ष गोयनका ने शादी के इनविटेशन कार्ड की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "एक फार्मासिस्ट की शादी का निमंत्रण! आजकल लोग इतने इनोवेटिव हो गए हैं..."
पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए, एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "सर, मेरे लिए ये कन्फ्युज्ड करने वाली क्रिएटिविटी की हाईस्ट है।
एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, "अगर उन्होंने निमंत्रण में कहीं डोलो 650 को शामिल किया होता तो उन्हें शादी के लिए प्रायोजक मिल सकता था।"
ये पहली बार नहीं है जब इस तरह से डिजाइन किये हुए शादी का निमंत्रण वायरल ना हो हुआ हो। इस साल जनवरी में, हरियाणा के बुशान गांव के प्रदीप कालीरामना का शादी का कार्ड भी वायरल हो गया था। उन्होंने और उनकी पत्नी ने किसान आंदोलन में अपनी एकजुटता दिखाने के लिए अपनी शादी के इनविटेशन कार्ड का यूज किया था।



Click it and Unblock the Notifications
