Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
चोरी के लिए घर में घुसे नाकाबपोश, पति का दबाया गला तो पत्नी ने चप्पल से कर दी धुनाई.. देखें VIDEO
तमिलनाडु से एक ऐसी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई जिसे सुन कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा है। एक बुजुर्ग कपल ने घर में घुस आएं चोरों का डटकर सामना किया और पीट-पीटकर उन्हें बाहर निकाल दिया। पिछले रविवार को चोर घर में घुसे और जमकर बुजुर्ग शख्स को पीटने लगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग कपल चोरों से जान लड़ाकर लड़ रहा है। और उनको घर से भगाने में कामयाब हो जाता है। इंटरनेट पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग बुजुर्ग कपल की खूब तारीफ कर रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तिरुनेलवेली में 70 वर्षीय शानमकावेल अपने फार्महाउस के बरामदे में बैठे हुए थे। वहीं पीछे से दो नाकाबपोश शख्स मुंह में कपड़ा बांधकर आए और कपड़े से उनका गला दबा दिया। उनके हाथ में धारदार हथियार हासिया था। बुजुर्ग शख्स जान बचाने के लिए चिल्लाने लगा और खुद को कैद से बाहर निकालने की कोशिश करता रहा। थोड़ी ही देर में उनकी पत्नी बाहर आ गईं।
65 वर्षीय सेंतथामराई ने चप्पल उठाई और चोरों को पीटने लगी। जिसके बाद उन्होंने वहीं पड़ी कुर्सियां उठाकर फैंकी। पति ने भी जान बजाने के लिए लातें चलाना शुरू कर दिया और खुद को कैद से छुड़ा लिया। चोरों ने हासिए से महिला पर वार किए, लेकिन महिला ने हार नहीं मानी और चोरों को पीटती रही। पुलिस ने बताया कि इस पूरी वारदात के दौरान बुजुर्ग दंपति को ज्यादा चोट नहीं आई। महिला के दाहिने हाथ में चोट आई है और चोर उनके गले से 33 ग्राम की गोल्ड चेन चुरा ले गए।
जांचकर्ताओं ने बताया कि बुजुर्ग कपल यहां अकेला रहता है। ये घटना रविवार रात 9 बजे हुई। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की कार्यवाही कर रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
