Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Father's Day Gift Ideas: इस साल फादर्स डे पर पापा को इन स्पेशल गिफ्ट्स के साथ करें विश
घर में सबसे कम जरूरतें एक पिता की होती हैं। वो अपने बच्चों और परिवार का ख्याल रखने और जरूरतों को पूरा करने में ही अपना जीवन निकाल देते हैं। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर एक पिता के माथे पर शिकन की लकीरें गायब हो जाती हैं। उनसे कभी पूछा भी जाए कि आपको कुछ चाहिए तो उनका जवाब होता है सबकुछ तो है मेरे पास, बच्चों की अच्छी सेहत और खुशी से बढ़कर और कुछ नहीं चाहिए।
फादर्स डे एक ऐसा मौका जब आप अपनी तरफ से पापा के लिए कुछ कर सकते हैं। फादर्स डे पर आप उन्हें कुछ सरप्राइज दे सकते हैं। आपसे मिला कोई तोहफा उन्हें जरुर अच्छा लगेगा। आइए देखते हैं इस साल आप फादर्स डे पर अपने पिता को क्या क्या गिफ्ट कर सकते हैं।

बेस्ट फादर मग
रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीज यदि गिफ्ट में दी जाए तो उस तोहफे की अहमियत और बढ़ जाती है। आप आपने पिता को एक मग गिफ्ट कर सकते हैं। इस पर आप उनकी और अपनी तस्वीर लगवा सकते हैं। आप चाहें तो इस पर कोई अच्छा सा मैसेज भी लिखवा सकते हैं।

स्पेशल हैंडमेड फोटो एल्बम
मौजूदा स्थिति में बाहर शॉपिंग के लिए जाना ठीक नहीं है। ऐसे में आप घर पर ही फादर्स डे का गिफ्ट तैयार कर सकते हैं। आप हैंडमेड फोटो एल्बम तैयार करें। आप पुरानी तस्वीरों के साथ उस से जुड़ी यादें भी लिखें। आपके पिता को ये तोहफा जरुर पसंद आएगा।

लेदर वॉलेट
आप इस फादर्स डे पर अपने पापा को एक कस्टमाइज्ड वॉलेट दे सकते हैं। इस पर उनका नाम लिखवा सकते हैं। साथ ही इसमें परिवार की पासपोर्ट साइज़ तस्वीर भी डालें।

कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स
कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स के बहुत सारे ऑप्शन उपलब्ध है। अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको मार्किट जाने की जरूरत नहीं है। ये सब सुविधा आपको ऑनलाइन मिल जाएगी। आप उन्हें उनके काम से जुड़ा कोई गिफ्ट दे सकते हैं। ऑफिस टेबल एक्सेसरीज से लेकर आप चाहें तो उन्हें कस्टमाइज्ड टी-शर्ट भी दे सकते हैं।

ग्रूमिंग किट
लॉकडाउन की स्थिति में सैलून की सुविधा उपलब्ध नहीं है। आप उन्हें इलेक्ट्रिक शेविंग रेजर गिफ्ट कर सकते हैं। ग्रूमिंग सेट भी एक अच्छा विकल्प है जिसमें रेजर, एसेंशियल ऑयल, शेविंग क्रीम, बाम और ब्रश आदि शामिल कर सकते हैं।

शॉपिंग गिफ्ट कार्ड्स
यदि आप अपने पिता के लिए तोहफा चुन पाने में कंफ्यूजन महसूस कर रहे हैं तो उन्हें अच्छा और पॉकेट फ्रेंडली ऑनलाइन शॉपिंग गिफ्ट कार्ड आप दे सकते हैं। इस गिफ्ट कार्ड का इस्तेमाल करके वो अपनी पसंद की चीजें खरीद सकते हैं।

हैंडमेड कार्ड
बचपन में आपने कई कार्ड्स बनाए होंगे। इस साल क्यूँ न एक और खूबसूरत सा कार्ड आप अपने पापा के लिए बनाएं। यकीन मानिये उनके चेहरे पर स्माइल जरुर आएगी। कार्ड में उनके लिए मैसेज लिखना न भूलें।

स्मार्ट वॉच
अगर आपके पिता फिटनेस फ्रीक हैं या फिर आप चाहते हैं कि वो अपनी सेहत को लेकर सजग रहें तो स्मार्ट वाच एक अच्छा विकल्प है। ऑनलाइन आपको इसके काफी ऑप्शन मिल जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
