Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 2022, इस साल अपने दोस्तों को इन इमोशनल मैसेज के साथ करें विश
कहते है बुरा समय हो या अच्छा समय, एक दोस्त ही है जिसकी जरूरत हर इंसान को हमेशा रहती है। क्यूंकि एक सच्चा दोस्त ही जीवन के हर पड़ाव पर कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ खड़ा रहता है, जिसके साथ हम अपने दिल की हर बात बेझिझक होकर शेयर कर सकते है। दोस्ती के नाम हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य ना सिर्फ दोस्ती का जश्न मनाना है, बल्कि ये दिन नए लोगों से मिलने और उनके साथ दोस्ती बढ़ाने का जरिया बनता है। वर्ष 2022 में भारत में फ्रेंडशिप डे 7 अगस्त रविवार को मनाया जाएगा। यहां हम आपको फ्रेंडशिप डे के इतिहास और इससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताने वाले है।

कब मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे
दोस्ती के सेलीब्रेशन के इस दिन की शुरुआत सबसे पहले परागुआ में हुई थी। यहां पहली बार 1958 में इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाए जाने का प्रस्ताव पेश किया गया था। जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने का ऐलान किया था। यही कारण है कि अधिकांश देशों में आज भी फ्रेंडशिप डे 30 जुलाई को ही मनाया जाता है। लेकिन भारत, बांग्लादेश, मलेशिया, यूएई और यूनाइटेड स्टेटस जैसे देशों में फ्रेंडशिप डे अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता हैं। जबकि ओबर्लिन में हर साल 8 अप्रैल को ही ये दिन सेलिब्रेट कर लिया जाता है।

अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने की वजह
अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे,मनाने के पीछे एक कहानी है। जिसके अनुसार, अमेरिका की सरकार ने साल 1935 में अगस्त के पहले रविवार को एक व्यक्ति को मार दिया था। जिसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने अपने दोस्त की मौत के गम में सुसाइड कर लिया। दोस्ती की ये मिसाल सामने आने के बाद अमेरिका ने अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने का निर्णय लिया। फिर समय के साथ ये चलन अन्य देशों तक भी पहुंच गया। यही कारण है कि आज भारत समेत तमाम देशों में भी अगस्त के पहले रविवार को ही फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।

फ्रेंडशिप डे मनाने का उद्देश्य
दोस्ती से जुड़े इमोशंस को बनाए रखने और दोस्ती के पलों को यादगार बनाने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस दिन लोग दोस्त के प्रति अपना प्यार, अपना भरोसा जताने के लिए उन्हें फ्रेंडशिप बैंड पहनाते हैं और इस फ्रेंडस फॉरेवर रहने का वादा करते हैं। दोस्ती की अहमियत बताने के लिए इस दिन एक-दूसरे को सप्राइज और गिफटस भी दिए जाते है।

दोस्ती की तलाश मेरी तुम पर खत्म हुई
दोस्त तुम सा मिला किस्मत थी मेरी
दोस्त साथ रहना तू ज़िन्दगी भर
क्योंकि तेरे साथ से ही ज़िन्दगी बदलेगी मेरी

ज़िन्दगी रहे ना रहे दोस्ती रहेगी
पास रहो या दूर रहो यादें रहेगी
अपनी ज़िंदगी मे हमेशा हँसते रहना
क्योंकि तेरी हंसी में एक मुस्कान मेरी भी रहेगी।

क़िताब-ए-दिल का कोई भी स़फा ख़ाली नहीं होता,
दोस्त वहां भी हाल पढ़ लेते हैं, जहां कुछ लिखा नहीं होता..
मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

पल भर में टूट जाए वो कसम नही,
दोस्त को भूल जाए वो हम नही,
तुम हमें भूल जाओ इस बात में दम नही,
क्यों की तुम हमें भूल जाओ इतने बुरे हम नही..
हैपी फ्रेंडशिप डे।

कल फिर यही समा होगा,
हम में से कौन ना जाने कहा होगा,
मुरझाये फूल तो मिल जायेंगे किताबों में,
पर बिछड़े दोस्त का शायद ही कोई पता होगा।

ज़िन्दगी हर पल खास नहीं होती,
फूलों की खुशबू हमेशा पास नहीं होती,
मिलना हमारी तकदीर में लिखा था वरना,
इतनी प्यारी दोस्ती कभी इतेफाक नहीं होती।

आकाश पर निगाहें हो तेरी,
मंजिल कदम चूमे तेरी,
आज दिन है दोस्ती का,
तू सदा खुश रहे यह दुआ है मेरी।

ऐ दोस्त जिंदगी भर मुझसे दोस्ती निभाना,
दिल की कोई भी बात हमसे कभी मत छुपाना,
साथ चलना मेरे तुम सुख दुःख में,
भटक जाऊं मैं जो कभी सही रास्ता दिखलाना।



Click it and Unblock the Notifications
