Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
गांधी जयंती: महात्मा गांधी के इन संदेशों से आज भी राष्ट्र को मिलती है प्रेरणा
हर साल 2 अक्टूबर का दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल, कॉलेजों और दूसरे शिक्षण संस्थानों में अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। देश ही नहीं विदेशों में भी महात्मा गांधी के अनुयायी मौजूद हैं।

महात्मा गांधी ने भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराने और उन्हें हिंदुस्तान को छोड़ने पर मजबूर करने के लिए कई आंदोलन किए। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 जून 2007 में घोषणा की कि 2 अक्टूबर का दिन अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मोहनदास करमचंद गांधी से महात्मा गांधी बनने के सफर से सभी वाकिफ हैं। आज इस लेख में महात्मा गांधी के कुछ विचारों को जानते हैं जो पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।

1.
जिस दिन प्रेम की शक्ति, शक्ति के प्रति प्रेम पर हावी हो जायेगी, दुनिया में अमन आ जायेगा। -महात्मा गांधी

2.
कमज़ोर व्यक्ति कभी क्षमा नहीं कर सकता, क्षमा करना शक्तिशाली व्यक्ति का गुण है। -महात्मा गांधी

3.
जब भी आपका सामना किसी विरोधी से हो, उसे प्रेम से जीतें। -महात्मा गांधी

4.
भीड़ में खड़े रहना आसान है, लेकिन भीड़ से अलग अकेले खड़े रहने के लिए साहस की ज़रूरत होती है। -महात्मा गांधी

5.
आप आज जो करते हैं उसपर भविष्य निर्भर करता है। -महात्मा गांधी

6.
शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। ये अदम्य इच्छा शक्ति से पैदा होती है। -महात्मा गांधी



Click it and Unblock the Notifications