Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
हनुका: कुछ हैरान करने वाले फैक्ट्स आप इस यहूदी त्योहार के बारें में नहीं जानते होंगे
हनुका (Hanukkah) फेस्टिवल यहूदी धर्म के मानने वालों का त्योहार है। हनुका और ईसाइयों का त्योहार क्रिसमस दोनों साल में एक दिन मनाए जाते हैं, जिसकी वजह से हनुका को ईसाइयों का त्योहार मान लेते हैं, लेकिन ये क्रिसमस से बिल्कुल होता है। यहां तक की ये प्रभु यीशु के जन्म से सदियों पहले से मनाया जाता आ रहा है। क्रिसमस पर यीशु का जन्म होता है। लेकिन हनुक्का फेस्टिवल, इबादगाह को जीतने और उसके दोबारा निर्माण का प्रतीक है। आइये जानते हैं इसके कुछ हैरान करने वाले फैक्ट्स

हनुका का मतलब क्या होता है ?
हनुका या हनुक्काह मूल रूप से एक हिब्रू शब्द है, इसकी अंग्रेजी स्पैलिंग अलग होती है। माई ज्यूइश लर्निंग इस हनुक्का फैक्ट इसकी व्याख्या करता है। हिब्रू अल्फाबेट के आठवें अक्षर, चेत का कोई इंग्लिश इक्युलेंट नहीं है, इसलिए आप इसे "एच, च या ख" के साथ अनुवाद करता हुआ देख सकते हैं। हनुक्का आज सबसे कॉमन स्पेलिंग है, लेकिन इसे चानुका, हनुक्का या हनुका कहते सुन सकते हैं

हिब्रू कैलेंडर
इस हनुका फैक्ट को जानकार आप हैरान हो सकते हैं कि इसका मनाने का समय साल के अंत में सर्दियों की छुट्टियों में नहीं बल्कि ग्रेगोरियन कैलेंडर पर बेस्ड नहीं होता है। ये त्योहार हर साल हिब्रू कैलेंडर के डेट पर आता है। किस्लेव की 25वीं तारीख, 2021 में हनुक्का 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक रहा था। 2022 में ये 18 दिसंबर से शुरू हो गया है। हिब्रू कैलेंडर चंद्रमा पर बेस्ड होता है, ये सूरज पर आधारित नहीं है। क्योंकि पूरी दुनिया सौर-आधारित कैलेंडर का अनुसरण करती है। चंद्र और सौर कैलेंडर सटीक रूप से एक साथ नहीं होते हैं। हनुका नवंबर के अंत से दिसंबर के अंत तक कभी भी आ सकता है। इस्लामिक कैलेंडर भी चंद्रमा पर आधारित होता है, इस्लामिक त्योहार भी चांद के हिसाब से मनाए जाते हैं। साथ ही इस्लामिक महीने भी चांद पर ही बेस्ड होते हैं।

हनुका की कैसे हुई शुरूआत?
165 ईसा पूर्व में मकाबीज़ की जीत के बाद, यूनियन फॉर रिफॉर्म यहूदीवाद के अनुसार, यरूशलेम में टूट चुके इबादगाह को दोबारा से पुननिर्माण के लिए समर्पित किया गया। वहां पर रोशनी के लिए अधिक तेल भी मौजूद नहीं था। लेकिन पूरे समर्पण के साथ मंदिर का निर्माण हुआ। इसको याद करने और उसका जश्न मनाने के लिए मोमबत्तियों का यूज किया जाता है। इस मेहनत और मंदिर बनाने के समर्पण को हनुका कहते हैं।

कभी-कभी ये ईसाइयों के थैंक्सगिविंग के जैसा लगता है
क्योंकि हिब्रू और ग्रेगोरियन कैलेंडर पूरी तरह से एक जैसे नहीं है, हनुका की तारीखें हर साल बदल जाती हैं। कभी-कभी ये दिसंबर में होता है। कभी-कभी नवंबर में भी आ जाता है। सभी यहूदी धर्म मानने वाले इस दिन महान समय को धन्यवाद देते हैं। हनुक्का पर एक साथ फैमली गेटटुगेदर होता है। अच्छा खाना तैयार किया जाता है। यहूदी इस दिन अपनी पूजा करते हैं। माई यहूदी लर्निंग के अनुसार, हनुका की पहली रात 27 नवंबर, 2070 को थैंक्सगिविंग के दिन पड़ेगी।

हनुका मेनोराह में पवित्र रोशनी
यूनियन फॉर रिफॉर्म ज्यूडिज्म के अनुसार, हनुका मेनोराह में रोशनी पवित्र मानी जाती है। हनुका मोमबत्तियों को डेली यूज नहीं होता है। जैसे कि कैंडिल लाइट डिनर या पढ़ने के लिए या कोई अन्य इस्तेमाल। वास्तव में इसकी नौवीं मोमबत्ती या शम्मश का यूज दूसरों को रोशन करने के लिए किया जाता है।

इस तरह से करते हैं सेलिब्रेट
हनुका के दिन यहूदी घरों में गीत गाते हैं, परिवारवालों और रिश्तेदारों, दोस्तों को गिफ्ट देते है। जेली डोनट्स जिसे सुफगानियोट कहा जाता है इसमें मोमबत्तियां जलाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
