Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Harvard Research: बचपन का दोस्त अमीर है तो आप भी बड़े होकर बन सकते हैं रईस, हार्वर्ड रिसर्च में खुलासा

हार्वर्ड, स्टैनफोर्ड और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने ये देखा कि जब किसी गरीब बच्चे की दोस्ती अमीर बच्चों से हो जाती है और अमीर दोस्तों के पेरेंट्स के साथ बातचीत करते हुए बड़ा होता है तो वो आर्थिक रूप से मजबूत होने की संभावना ज्यादा होती है। रिसर्चर्स ने पाया कि अगर कोई बच्चा लो-सोशल इकोनॉमिक एरिया में रहता है तो इसकी संभावना 70 फीसदी बढ़ जाती है, आने वाले समय में वो फाइनेंशली मजबूत होते हैं, जब उनके दोस्त धनी होंते हैं। ऐसे बच्चों की वयस्क होने पर आय में औसतन 20 फीसदी की की बढ़ोत्तरी होती है।
अमेरिका में इस रिसर्च को वहां के कई इलाकों में किया गया। जहां पर अमीर और गरीब दोनों तरीके के लोग रहते हैं। यहां पर दो इलाकों का उदाहरण लिया है। मिनियापोलिस की अधिकतक आबादी अच्छी अर्निंग कर रही थी। जबकि वहां पर कुछ फीसदी गरीब लोग रहते थे। लंबी चली इस रिसर्च में इस बात को देखा गया कि मिनियापोलिस के बच्चे जब बड़े हुए तो उनकी कमाई वहां रहने वाले अमीर लोगों के बराबर थी, यहां ज्यादा भा हो गई थी।
इस लेटेस्ट फाइडिंग को देखते हुए जिसे चेट्टी 'क्रॉस-क्लास इंटरैक्शन' कहते हैं, गरीबी से बाहर निकलने की बच्चों की संभावनाओं और उनकी इकोनॉमिक मोबिलिटी का इससे मजबूत रिश्ता बन जाता है।
शोध में इस बारें में भी देखा गया कि नीचे आर्थिक स्तर से आने वाले हाई क्लास के बच्चों से दोस्ती कर सकते हैं।
लेकिन 15 साल की उम्र में आते-आते दोस्ती कम हो जाती है। रिसर्चर्स ने इस बारें में जोर दिया। शोधकर्ताओं ने लंबे वक्त तक ये देखा कि सामाजिक रिश्ते समाज में आय असमानता और आर्थिक अवसर को प्रभावित कर सकते हैं।
फेसबुक डेटा का यूज करते हुए, रिसर्चर्स ने 21 बिलियन ऑनलाइन फ्रेंडशिप का एनालाइज किया, जो आज तक सोशल नेटवर्क के लिए सबसे व्यापक रूप से यूज किए जाने वाले डेटासेट (ऐड हेल्थ के रूप में जाना जाता है) से लगभग 3,500 गुना बड़ा है।
Researchers - https://news.harvard.edu/



Click it and Unblock the Notifications
