Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
आजादी का अमृत महोत्सव: हर घर तिरंगा अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? जानें पूरा प्रोसेस
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपने-अपने घरों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया है। इसके लिए पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरीये अपनी डिस्प्ले फोटो (डीपी) को तिरंगे में बदलने के लिए भी सबका उत्साह बढ़ा रहे हैं। आपको बता दें, कि भारत सरकार देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, इसी के तहत 'हर घर तिरंगा अभियान' शुरुआत की गई है।

अगर आप भी हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेना चाहते हैं तो तो आप को अपनी तस्वीरें https://harghartiranga.com/ पर अपलोड करनी होगीं। जिसके बाद आप इस अभियान के लिए रजिसट्रेशन करके हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र भी पा सकेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जिसके बाद आप अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर पाएंगे-
हर घर तिरंगा रजिस्ट्रेशन लिंक
हर घर तिरंगा अभियान के रजिस्ट्रेशन करने के लिए, https://harghartiranga.com/ पर अपनी फोटो अपलोड करें और वो तस्वीर पोर्टल पर शो होने लगेगी। अब तक 1.3 करोड़ से अधिक झंडे लगाए जा चुके हैं। अबतक पोर्टल पर तिरंगे के साथ 33 लाख से अधिक भारतीयों ने अपनी सेल्फी अपलोड की है।

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट इस तरह करें डाउनलोड
हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकतें हैं। सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट- https://harghartiranga.com/पर जाना होगा। अपनी प्रोफाइल फोटो सेट करें। नाम और मोबाइल नंबर वहां पर दर्ज करें। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इसे आप अपने जीमेल अकाउंटे से भी लॉग-इन कर सकते हैं। अपना प्लेस https://harghartiranga.com/ पर दर्ज करने के बाद झंडे को पिन करें। सफल पिन के बाद, आपको सर्टिफिकेट मिल जाएगा जिसको आप डाउनलोड करके रख सकते हैं या फिर अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर खुशी जाहिर करने के लिए अपलोड कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications