Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Independence Day 2022: झंडा फहराने से पहले जान लें तिरंगा को फोल्ड करने और रखने का सही तरीका
76 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय सरकार की तरफ से जन अभियान हर घर तिरंगा शुरु किया है। इस अभियान के तहत भारत के ध्वज संहिता के दिशानिर्देशों और नियमों के तहत घर पर 13 से 15 अगस्त तक भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की अनुमति दी है। इसके अलावा नागरिकों को तिरंगे को सम्मानपूर्वक मोड़ने और रखने के नियमों का पालन करने की अपील भी की है। अमृत महोत्सव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने तिरंगे को फोल्ड करने और उसे रखने का सही तरीका दिखाते हुए एक तस्वीर शेयर की है, आइए जानते हैं कि कैसे तिरंगे को सही तरीके से फोल्ड करके सहेज कर रखना चाहिए-
The National Flag should be folded & stored respectfully as shown in the pictures 👆🏻To pin or bring home the flag, visit https://t.co/LaBpQnQUGO #AmritMahotsav #HarGharTiranga #MainBharatHoon #KnowYourTiranga #IdeasAt75 #ActionsAt75
— Amrit Mahotsav (@AmritMahotsav) August 4, 2022
कैसे फोल्ड करें तिरंगा
तिरंगे को फोल्ड करते वक्त उसे पट या क्षैतिज अवस्था में रखें।
इसके बाद इसे इस तरह फोल्ड करें कि केसरिया और हरे पट्टी के बीच सफेद पट्टी हो।
ये भी ध्यान रखें कि सफेद पट्टी पर अशोक चक्र दिखाई दे।
इसके बाद झंडे को दोनों हथेलियों को पर रखते हुए सुरक्षित स्थान पर रखें।

रात में भी फहराता रहेगा तिरंगा
इंडियन फ्लैग कोड 2002 के अनुसार नेशनल फ्लैग तिरंगा को केवल दिन में ही फहराने की अनुमति थी। शाम होने के साथ ही इसे उतार लिया जाता था। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए फ्लैग कोड के नियमों में बदलाव किया है, जिसके मुताबिक अब दिन और रात दोनों में तिरंगा झंडा फहराया जा सकता है। इसके लिए 20 जुलाई, 2022 को भारतीय झंडा संहिता 2002 में संशोधन किया गया है।

पॉलिस्टर के झंडो को भी मिली मंजूरी
फ्लैग कोड में एक और बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने पॉलिस्टर और मशीन के झंडों को भी मंजूरी दे दी है। इसके पहले केवल हाथ से बनाए गए कपास, ऊन और रेशमी खादी के झंडों को फहराने की अनुमति थी।

इन बातों का रखें ध्यान
तिरंगे पर कुछ भी लिखा नहीं होना चाहिए, ये अंसवैधानिक है।
किसी भी दूसरे झंडे को नेशनल फ्लैग से ऊंचा या बराबर नहीं फहराया जाना चाहिए।
फंटा हुआ या गंदा तिरंगा कभी न फहराएं और अगर फहराने के बाद भी यह फट जाए तो इसे उतार लेना चाहिए।
तिरंगे को हमेशा पूरे आदर और जोश के साथ फहराया जाता है और धीरे-धीरे उतारा जाता है।
तिरंगा कभी भी जमीन पर टच नहीं होना चाहिए।
झंडा फहराते वक्त इसके आकार 3 अनुपात 2 का भी खास ध्यान रखना जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications











