Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
उत्तराखंड के पवनदीप ने जीता इंडियन आइडल 12 का ताज, जानिए इनके बारे में
सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 का विनर चुन लिया गया है। 15 अगस्त के दिन हुए इस शो के ग्रैंड फिनाले के बाद उत्तराखंड के सिंगर पवनदीप राजन के सिर पर जीत का सेहरा बंधा है। बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के दिन करीबन 12 घंटों तक यह ग्रैंड फिनाले चला, जिसमें कई शानदार परफॉर्मेंस हुईं। बता दें कि अरुणिता कांजीलाल जीत से बस कुछ कदम ही दूर रह गई। जीत के इनाम के रूप में पवनदीप को ट्रॉफी के अलावा एक कार और 25 लाख रुपये का चेक भी मिला है। उत्तराखंड के पवनदीप राजन की सिंगिंग का तो हर कोई दीवाना है। लेकिन आज इस लेख में हम आपको सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन के बारे में बता रहे हैं-

जानिए पवनदीप राजन के बारे में
पवनदीप उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 27 जुलाई 1996 को हुआ था। उनका पारिवारिक माहौल संगीत से ही जुड़ा है। इसलिए, अगर यह कहा जाए कि संगीत पवनदीप को विरासत में मिला है, तो गलत नहीं होगा। बता दें कि पवनदीप ने पिता सुरेश और ताऊ सतीश राजन से ही संगीत सीखा है। वहीं उनके दादाजी भी एक प्रसिद्ध लोकगायक थे। इतना ही नहीं, पवनदीप की बहन भी एक गायिका हैं। इस तरह उन्हें हमेशा ही अपने आसपास संगीत का माहौल मिला।

मल्टीटैलेंटेड है पवनदीप राजन
पवनदीप राजन शुरू से ही इंडियन आइडल 12 के सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक थे। वैसे पवनदीप राजन में सिर्फ सिंगिंग का ही टैलेंट नहीं है, बल्कि वह मल्टीटैलेंटेड है। सिंगिग के अलावा वह गिटार, कीबोर्ड, तबला, पियानो और ढोलक जैसे कई इंस्ट्रूमेंट भी बेहद अच्छी तरह बजाते हैं। इंडियन आइडल 12 के सेट पर उन्हें कई बार अलग-अलग इंस्ट्रूमेंट बजाते हुए देखा गया है। आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन पवनदीप ने 2 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के तबला वादक का पुरस्कार भी जीता था।

पहले भी किए हैं शो
आज पवनदीप राजन को भले ही इंडियन आइडल 12 के विनर के रूप में जानते हों, लेकिन यह उनका पहला रियलिटी शो नहीं था। इससे पहले, उन्होंने साल 2015 में भी द वॉयस इंडिया जीता था। उस समय वह गायक शान की टीम में थे।

बैंड के साथ भी गाते हैं गाने
पवनदीप चंडीगढ़ स्थित रैत नाम के एक बैंड के सदस्य भी हैं, जहां वह मेन सिंगर के रूप में गाने गाते हैं। इतना ही नहीं, पवनदीप ने अपने स्वयं के एल्बम भी बनाए हैं। उनके एलबम 2015 और 2016 में रिलीज हुए। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म रोमियो एन बुलेट में भी गाने गाए थे।



Click it and Unblock the Notifications
