Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जब वी मेट: इंडियन CEO और हार्वर्ड में मिली पाकिस्तानी क्लासमेट की दोस्ती की स्टोरी वायरल हुई
इंटरनेट पर वायरल हो रही दो महिलाओं की दोस्ती की कहानी ने भारत-पाकिस्तान के कड़वे रिलेशन पर शहद की मिठास घोल दी है जो अर्ली स्टेप्स एकेडमी की सीईओ स्नेहा बिस्वास ने अपनी लिंक्डइन पोस्ट के जरीये शेयर किया है। इस पोस्ट में, उसने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में अपने साथ एक क्लासमेट दोस्त के बारें में बताया है जो पाकिस्तान से ताल्लुक रखती हैं। स्नेहा ने बताया कि उनकी उससे पहले दिन कैसे मुलाकात हुई थी जो एक पक्की दोस्ती में बदल गई और कैसे पड़ोसी मुल्क के लोगों के प्रति उनका नजरिया चेंज हो गया। स्नेहा का कहना है कि दोनों देशों के लोग एक जैसे ही हैं और अच्छे दोस्त भी हो सकते हैं।

स्नेहा ने लिंक्डइन पर अपनी पाकिस्तानी सहेली और अपनी दोस्ती की स्टोरी शेयर की। सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। स्नेहा ने बताया कि उनकी दोस्त पाकिस्तान के इस्लामाबाद की रहने वाली है और वो उनसे हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में पहले दिन मिली थीं और पहले सेमेस्टर के लास्ट तक दोनों बेस्टफ्रेंड बन गईं।
स्नेहा ने बताया कि "भारत के एक छोटे से शहर में पली-बढ़ी, पाकिस्तान के बारे में मेरी नॉलेज सिर्फ क्रिकेट, हिस्ट्री की बुक्स और मीडिया तक ही सीमित था। जो सभी नफरत के आसपास ही घूमते थे। फिर मैं एक ऐसी लड़की से मिली जो इस्लामाबाद, पाकिस्तान की रहने वाली हैं। जिससे मिलने के बाद मेरा नजरिया ही बदल गया।

अपनी दोस्ती की कहानी में वो आगे बताती है 'कई बार साथ चाय पीने, बिरयानी खाने से लेकर फाइनेंशियल मॉडल और साथ में केस स्टडी की तैयारी के दौरान हम एक-दूसरे को काफी जानने और समझने लगे थे।' बता दें कि एक कन्जरवेटिव पाकिस्तानी माहौल में दोस्त की पले-बढ़े होने की स्टोरी को स्नेहा के दिल को छू लिया था। स्नेहा ने लिखा कि उसकी सहेली के पेरेंट्स काफी सपोर्टिव हैं, जिन्होंने उसे उसके सपनों को पूरा करने की ताकत दी।

स्नेहा ने एक फोटो भी अपनी पोस्ट के साथ शेयर की है, जिसमें वो और उनकी पाकिस्तानी दोस्त मुस्कुराट लिये अपने-अपने देशों के झंड़े लहरा रही हैं। स्नेहा की लिंक्डइन पोस्ट पर लगभग 42 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। और ये नंबर लगातार बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही लोग इस पोस्ट पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
