Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Harnaaz Sandhu Miss Universe 2021: 21 साल बाद भारत की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स
मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत की हरनाज संधू को मिला है। 21 साल की पंजाब की रहने वाली हरनाज 70वीं मिस यूनिवर्स चुनी गई हैं। भारत के लिए यह गर्व का दिन है। 21 साल पहले लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर इजराइल में हुआ है। इस ब्यूटी पेजेंट में 75 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया था। हरनाज संधू ने पराग्वे और साउथ अफ्रीका की प्रतियोगियों को हराकर मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है।

कौन हैं हरनाज संधू
हरनाज संधू चंडीगढ़ की हैं। 21 साल की हरनाज मॉडल हैं और वह कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा ले चुकी हैं। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू इससे पहले भी कई ब्यूटी पेजेंट का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। हरनाज संधू 2017 मिस चंडीगढ़ भी रह चुकी हैं। साल 2018 में हरनाज ने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का ताज भी अपने नाम किया था। हरनाज पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। वह पंजाबी फिल्म यारा दिया पू बारा और बाई जाी कुट्टांगे में नजर आ चुकी हैं।

भारत को तीन बार मिली सफलता
हरनाज भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स है। भारत की पहली मिस यूनिवर्स साल 1994 में सुष्मिता सेन रही हैं। सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स का ताज सबसे पहले अपने नाम किया था। साल 2000 में लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का ताज हासिल किया था।




Click it and Unblock the Notifications
