Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नहीं रहे सलमान खान की आवाज एसपी बालासुब्रमण्यम, 12 घंटे में 21 गाने गाकर बनाया था रिकॉर्ड
साल 2020 देश और दुनिया के अलावा फिल्मी जगत के लिए भी कुछ खास नहीं है। सिनेमा जगत के दिग्गज गायकों में शुमार एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन हो गया है। 74 वर्षीय गायक एसपी बालासुब्रमण्यम कोरोना वायरस से संक्रमित थे और चेन्नई के अस्पताल में भर्ती थे। 25 सितंबर के दिन दोपहर 1 बजकर 04 मिनट पर एसपी बालासुब्रमण्यम ने कई दिनों तक बीमारी से लड़ने के बाद दुनिया को अलविदा कह दिया।

एसपी बालासुब्रमण्यम भले ही अपनी अंतिम यात्रा पर चले गए हों, मगर उन्होंने अपने पीछे संगीत की एक बड़ी विरासत छोड़ी है।

1.
एसपी बालासुब्रमण्यम (SP Balasubramaniam) का जन्म 4 जून, 1946 को नेल्लूर, आंध्र प्रदेश के तेलुगू परिवार में हुआ था और उनके पिता एसपी सम्बामूर्ति एक हरिकथा आर्टिस्ट थे।
सिनेमा जगत में उनके कदम रखने की बात करें तो 15 दिसंबर, 1966 में उन्होंने बतौर प्लेबैक सिंगर तेलुगू फिल्म श्री श्री श्री मर्यादा रामन्ना से डेब्यू किया था।

2.
फिल्म संकराभारनाम एसपी बालासुब्रमण्यम के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। 1980 में आयी इस फिल्म के लिए उन्हें सिंगिंग का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था।

3.
एसपी बालासुब्रमण्यम ने 1969 में अपना पहला तमिल गाना रिकॉर्ड करने का मौका मिला था। उनके गीत एयर्कई एन्नुम इलाया कन्नी में तमिल सुपरस्टार जैमिनी गणेशन नजर आए थे।

4.
एसपी बालासुब्रमण्यम से साउथ के सुपरस्टार एमजीआर अपनी फिल्म आईराम निलावे वा में गाने का मौका देना चाहते थे। मगर दुर्भाग्य से रिकॉर्डिंग से पहले बाला की तबियत खराब हो गयी थी। मगर एमजीआर ने उनका इंतजार किया। टाईफाइड से उबरने के बाद बाला ने अपना गाना रिकॉर्ड किया।

5.
एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपने सिंगिंग करियर को 50 साल का लंबा कीमती वक्त दिया। इस दौरान उन्होंने तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में तकरीबन 40,000 गाने गाए।

6.
अपनी गायिकी के दम पर बालासुब्रमण्यम अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज करा चुके थे। उन्होंने कन्नड़ कंपोजर उपेंद्र कुमार के लिए 12 घंटों में 21 गाने गाए थे। एक समय ऐसा भी था जब एसपी कई भाषाओं में 16 से 17 गाने एक दिन में रिकॉर्ड करते थे। इतना ही नहीं, कई बार वह 17 घंटे तक लगातार गाने गाते थे।

7.
1992 में बालासुब्रमण्यम ने एआर रहमान के साथ रोजा में पहली बार साथ काम किया था। बाला ने इस फिल्म के तीनों वर्जन के लिए बाला ने गाने गाए थे। इस जोड़ी ने रोजा के बाद कई फिल्मों में साथ काम किया।

8.
गायिकी के साथ साथ एसपी बालासुब्रमण्यम ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की 40 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर काम किया है।

9.
सिंगिंग और म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर काम करने के अलावा बाला ने मौसिकी से ब्रेक लेकर फुल टाइम अदाकारी में भी हाथ आजमाया। उन्होंने तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में तकरीबन 72 फिल्मों में काम किया।

10.
हिंदी फिल्म जगत में एसपी बालासुब्रमण्यम का विशेष योगदान रहा है। सलमान खान के करियर में बाला ने अहम भूमिका निभाई है। 90 के दशक में बाला सिल्वर स्क्रीन पर सलमान की आवाज बन चुके थे। सलमान की कई सुपरहिट फिल्मों के गीतों में बाला ने अपनी आवाज दी।

11.
गायिकी से लगभग 15 साल का ब्रेक लेने के बाद एसपी बालासुब्रमण्यम ने एक बार फिर हिंदी फिल्म में अपनी आवाज दी। उन्होंने 2013 में आई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का टाइटल ट्रैक गाया जिसमें शाहरुख खान नजर आये थे।

12.
एसपी बालासुब्रमण्यम प्लेबैक सिंगर के अलावा म्यूजिक डायरेक्टर, एक्टर, डबिंग आर्टिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर भी रहे। वह 6 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीत चुके थे। एसपी बाला को पद्म श्री (2001) और पद्म भूषण (2011) से भी नवाजा गया था।



Click it and Unblock the Notifications
