Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
महिलाओं से ज्यादा झूठ बोलते हैं आदमी, जानिए पुरूषों से जुड़े ऐसे ही अमेजिंग फैक्ट्स
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि एक महिला को समझना बेहद मुश्किल है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरूषों से जुड़े ऐसे भी फैक्ट्स है, जिससे अभी तक लोग अनजान हैं। पुरुषों के बारे में कई तथ्य हैं जो आंकड़े हमें नहीं बताते हैं। उदाहरण के तौर पर, औसतन, दुनिया भर में महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहती हैं, पुरुष अपने जीवन का लगभग एक वर्ष महिलाओं को देखने में बिताते हैं और वे महिलाओं की तुलना में दोगुना झूठ बोलते हैं। ऐसे ही कई इंटरस्टिंग फैक्ट्स हैं जो एक पुरूष को ना सिर्फ महिला से लैंगिक आधार पर अलग करते हैं, बल्कि उनके स्वभाव के कारण भी उनमें भिन्नता आती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पुरूषों से जुड़े कुछ ऐसे ही अमेजिंग फैक्ट्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में शायद खुद पुरूषों को भी ना पता हो-

हेल्दी लड़कियां होती हैं पहली पसंद
आपको शायद पता ना हो लेकिन पुरूषों को बहुत अधिक स्लिम लड़कियां पसंद नहीं आतीं। ग्रेनेडा विश्वविद्यालय के ब्लैंका ओर्टेगा-रोल्डन ओलिवा ने अपने शोध में साबित किया कि पुरुष पतली महिलाओं को पसंद करते हैं जो स्वस्थ दिखती हैं। मसलन, उनका हेल्दी वेट हो। अंडरवेट या जीरो साइज लड़कियां पुरूषों को कम ही पसंद आती हैं।

जब लड़की में होती है रूचि
क्या आपको पता है कि जब एक पुरुष किसी महिला को दिखाना चाहता है कि वह उसकी रुचि है, तो वह अनजाने में एक पॉश्चर लेता है। यह पॉश्चर ना सिर्फ उसके दिल की बात बताता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वह साहसी और मजबूत है। आमतौर पर, एक आदमी अपने अंगूठे को अपनी पैंट की बेल्ट पर टिकाए रखता है। यह सुनने में अजीब लगे, लेकिन अधिकतर मामलों में ऐसा ही होता है। हालांकि ऐसा क्यों होता है, यह बता पाना थोड़ा मुश्किल है।

झुकने का अलग-अलग तरीका
क्या आपने कभी नोटिस किया है कि जब कोई चीज़ जमीन पर गिर जाती है तो एक पुरूष व महिला दोनों ही उसे अलग-अलग तरीके से उठाते हैं। आमतौर पर महिलाएं नीचे बैठकर उस सामान को उठाना पसंद करती हैं, जबकि पुरूष उस सामान को उठाने के लिए कमर से झुकते हैं। हालांकि इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि शायद महिला व पुरूष के कपड़ों के कारण ऐसा होता है। मसलन, महिलाएं शार्ट्स आदि पहनती हैं और ऐसे में कमर से झुकना उन्हें अनकंफर्टेबल लगता है, जबकि पुरूषों के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं होती।

महिला को इंप्रेस करने के लिए खाते हैं अधिक
यह अजीब लग सकता है लेकिन यह एक तथ्य है और शोध में इस बात का खुलासा हो चुका है। जब एक पुरुष किसी महिला के साथ लंच या डिनर करते हैं तो वे आम भूख से थोड़ा अधिक खाते हैं। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के पीएचडी केविन नाइफिन को अपने शोध के दौरान इस बात का पता चला। उनकी राय में, पुरुष महिलाओं को प्रभावित करने के लिए ऐसा करते हैं। यह सुनने में थोड़ा मूर्खतापूर्ण लग सकता है, लेकिन सच यही है।

महिलाओं की अपेक्षा बोलते हैं अधिक झूठ
आमतौर पर ऐसा माना जाता हैं कि महिलाएं अधिक झूठ बोलती हैं। लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल उलट है। 2009 में 20 वीं शताब्दी फॉक्स होम एंटरटेनमेंट द्वारा किए गए सर्वे में इस बात का पता चला था। सर्वे के अनुसार, औसत पुरुष दिन में 6 बार अपने सहयोगियों, बॉस या साथी से झूठ बोलता है जबकि महिलाएं दिन में केवल 3 बार ही ऐसा करती हैं। इस लिहाज से अगर देखा जाए तो पुरूष महिलाओं की तुलना में दोगुना झूठ बोलते हैं। उनका सबसे आम झूठ बोलने वाला वाक्यांश है "इट्स ओके। मैं ठीक हूं।"



Click it and Unblock the Notifications
