Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
कानपुर में Lockdown तोड़ने वालों की Police ने उतारी आरती और प्रसाद भी बांटा, वीडियो देखें
लॉकडाउन के इस समय में भी कई लोग बेपरवाह होकर बिना मास्क लगाए घरों से बाहर निकल रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों को बाहर निकलने से रोकने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रही हैं। बेवजह घरों से बाहर निकलने वाले लोगों पर लगाम लगाने के लिए कई जगह पुलिस को डंडे तक का सहारा लेना पड़ रहा हैं तो कई जगह पुलिस उठक-बैठक लगावा कर सजा के देकर इस भूल को सुधारने का प्रयास कर रही हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के कानपुर से पुलिसवालों का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमें पुलिस वाले लॉकडाउन का पालन न करने वालों की आरती उतारते हुए नजर आ रही हैं। बुधवार सुबह जूही गौशाला चौराहे पर किदवई नगर पुलिस ने बेवजह सड़कों पर घूम रहे करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों को रोककर उनकी आरती उतारी।

इसके साथ ही पुलिस ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दरोगा ने इन लोगों पर फूलों की बारिश की। आरती के बाद इन लोगों को पुलिस ने प्रसाद के रूप में केला भी दिया। किदवई नगर इंस्पेक्टर धनेश ने बताया कि लोगों को समझाया जा रहा है कि वह लॉकडाउन का पालन करें। घर पर ही रहें, लेकिन कुछ लोग बेवजह सड़कों पर निकल रहे हैं। पुलिस के इस कदम की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। पुलिस का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं।
महाराष्ट्र पुलिस भी उतार चुकी हैं आरती
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में लगातार बढ़े रहे कोरोना के मामलों के बाद भी यहां के लोग लॉकडाउन (Lockdown) के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस के आलाधिकारी सड़क पर उतर आएं और भजन के जरिए भगवान से लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने वालों के लिए अक्ल मांगते हुए नजर आए।



Click it and Unblock the Notifications
