Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
लिप्स शेप से जानें महिलाओं की पर्सनैलिटी, होंठों की बनावट खोलते हैं कई राज
आंखों के बाद आपके होंठ किसी को भी आपकी ओर अकर्षित कर सकते है। आपके चेहरे की सबसे आकर्षक विशेषता भी होंठों को मना जाता हैं। एक प्यारी सी मुस्कान क्या नहीं करवा सकती। उदासी भरे चेहरे पर भी सिर्फ इन होंठों पर थोड़ी सी मुस्कान आ जाने से आपके चेहरे की रौनक वापस लौट आती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके होंठ आपके व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ बता सकते हैं। विशेषज्ञों ने भी अपने अध्ययनों में इस बात का खुलासा किया है कि आपके होंठों का आकार मनोवैज्ञानिक रहस्य और व्यक्तित्व को बता सकता है। फेस रीडिंग साइंस के मुताबिक, हमारे शरीर की बनावट, आकार हमारे व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देती है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे की आपके होंठों का आकार आपके बारे में क्या कहता है।

भरे हुए होंठ
ऊपर और नीचे दोनों तरफ समान रूप से एक जैसे आकार के होंठ, जिसे हम परफेक्ट लिप शेप भी कहते है। इस होंठ के आकार वाले लोग सहानुभूति रखने वाले व्यक्ति होते हैं। जो रिश्तों को हर चीज से ऊपर रखते हैं। अगर महिलाओं के भरे होंठ होते है तो वह बहुत आत्मविश्वासी और साहसी होती हैं। आप दूसरों की परवाह करती हैं और ऐसा करने में आपको काफी खुशी मिलती है। आप आपने दोस्तों के साथ एक अलग तरह का रिश्ता बनाए रखने में विश्वास रखते हैं।

नीचे का भरा होंठ
इस होंठ के शेप में नीचे का होंठ ऊपर के होंठ के मुकाबले ज्यादा मोटा होता है। इस होंठ के आकार के लोग आमतौर पर खुशमिजाज किस्म के होते है। आप जीवन का आनंद लेना पसंद करते हैं और मजेदार जीवन शैली जीना चाहते है। आपमें नई नई चीजें सीखने और जानने की जिज्ञासा बनी रहती है। परिस्थितियों और लोगों को देखते हुए ही आप आपनी बात किसी के सामने रखते है।

ऊपरी भरे होंठ
इस होंठ के आकार में आपके ऊपर का होंठ नीचे के होंठ के मुकाबले बड़ा होता है। इस होंठ के आकार के लोग आपने बारे में काफी ऊंची राय रखते है। जैसे है वैसे ही लोगों के सामने जाना पसंद करते हैं आप आपने जीवन को पूरी तरह से जीना पसंद करते है। आप काफी जवाब हाजिर हैं। आप अपने विचारों को दूसरों के सामने रखने में काफी माहिर है।

पतले होंठ
ये होंठ आम होंठों के मुकाबले ज्यादा पतले होते है। इस आकार के होंठ वाले लोग अकेले रहना ज्यादा पसंद करते है। आपका अंतर्मुखी व्यक्तित्व आपको काफी आत्मनिर्भर भी बनाता है। आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए दृढ़ हैं। वास्तव में, आप अपनी अपेक्षाओं से अधिक हैं।



Click it and Unblock the Notifications
