Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
Viral: साउथ कोरिया ने बनाया अनोखा मास्क, नाक तक कर सकते है फोल्ड लेकिन कोरोना समेत कई बैक्टीरिया से बचाता है
दक्षिण कोरिया की एक कंपनी ने खास किस्म का मास्क तैयार किया है। इस मास्क की खासियत ये है कि आप इसे फोल्ड करके इसे नाक तक भी पहन सकते हैं। इस मास्क को इस तरह डिजाइन किया गया है ये फैशन के साथ आपको कई बीमारियों से बचाता है। अब इस मास्क की डिजाइन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

जानें क्या है इस मास्क की खासियत
इस अनोखे मास्क को दक्षिण कोरिया की कंपनी एटमन ने बनाया है। इस मास्क का नाम 'Kosk' है। वैसे तो यह पूरा मास्क है, लेकिन आप चाहें तो इसे फोल्ड करके नाक तक कवर कर सकते हैं। इसे ऐसा डिजाइन किया गया था कि खाने पीने के दौरान इस मास्क को नाक तक फोल्ड किया जा सकता है। इसके अलावा यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिन्हें मास्क लगाने पर सांस लेने में परेशानी होने लगती है।
ऐसा मिला इस मास्क को नाम
कई लोगों के मन में ये सवाल आ रहा होगा कि इसका नाम 'Kosk' क्यों है। यहां आपको बताना चाहेंगे कि 'Kosk' मास्क और कोरिया में नाक के लिए यूज होने वाले शब्द 'Ko' से मिलकर बना है।
80 प्रतिशत तक प्रभावी
यह मास्क कई ऑनलाइन उपलब्ध है। इसे KF80 मास्क का टैग दिया गया है। इसमें K Korean के लिए तो F फिल्टर के लिए इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मास्क 0.3 माइक्रोन तक के कणों को 80 पर्सेंट तक दक्षता के साथ फिल्टर कर सकता है। यह मास्क इंटरनेट और सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
ट्विटर लोग उड़ा रहे हैं मजाक
इस यूनिक मास्क का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग इस मास्क का मजाक बना रहे हैं जहां एक ट्विटर यूजर ने कहा है ये उन लोगो के लिए बेहतर है जो नाक के नीचे मास्क पहनते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने इसे बेवकूफी की परिकाष्ठा कहा है।



Click it and Unblock the Notifications