Latest Updates
-
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक
कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क के साथ ट्रेंडिंग मेकअप लुक हो रहे वायरल
कोरोना वायरस के दुनियाभर में फैलने के बाद भारत में भी इस वायरस के फैलने का डर मंडरा रहा है। बता दें कि भारत में 29 कोरोना वायरस पीड़ित मिले हैं। जिसके बाद भारत में अलर्ट जारी कर दिया है। कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए अभी तक कोई दवा सामने नहीं आई है। लोगों में कोरोना वायरस को लेकर काफी खौफ है। वहीं इंटरनेट पर कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां लोग मेकअप और रोज की दिनचर्या में इससे बचने का प्रयास कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के कहर के बीच सोशल मीडिया पर तमाम मेकअप आर्टिस्ट ने कॉस्मेटिक और लुक को लेकर राय दी। इंस्टाग्राम पर देखें तो कई वीडियो में आर्टिस्ट बता रहे हैं कि कैसे हम कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्ट के साथ शानदार मेकअप भी कर सकते हैं। इन तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि मास्क के साथ लोगों ने खूबसूरत आई-मेकअप और ब्लशर लगाया हुआ है जो कि मास्क लगाने के बावजूद स्टाइलिश लुक में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। बता दें कि कोरोना वायरस जैसे गंभीर मुद्दे पर लोगों को मेकअप के बारे में नहीं बल्कि जागरुकता फैलाना चाहिए

कोरोना वायरस के चलते आईमेकअप
चीन समेत कई देशों में कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर मेकअप आर्टिस्ट लोगों को कोरोना वायरस के बीच आई मेकअप टिप्स दे रहे है। लोगों को बता रहे है कि मास्क के अनुसार चेहरे पर कैसा आई मेकअप होना चाहिए।

कोरोना वायरस में लोग इस तरह लगा रहे ब्लशर
कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। कोरोना वायरस के बीच मेकअप आर्टिस्ट लोगों को सुंदर दिखने के लिए मेकअप टिप्स दे रहे हैं। मास्क पहनने के बाद कैसा मेकअप करना चाहिए, मास्क के साथ कैसे ब्लशर लगाएं।

कोरोना वायरस को देखते हुए हेयरस्टाइल
कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों का ध्यान मास्क पर हैं। ऐसे में मेकअप आर्टिस्ट लोगों को बता रहे है कि कोरोना वायरस से बचाव के दौरान सुंदर दिखने के लिए अलग अलग स्टाइलिश हेयस्टाइल कैरी कर सकते हैं।

मास्क के साथ कैसा कर रहे लोग मेकअप
सोशल मीडिया पर मास्क के साथ कई तरह मेकअप लुक फोटो और वीडियो वायरल हो रहे है। सोशल मीडिया पर मास्क के अनुसार गर्ल्स न्यूड और शिमरी मेकअप कर रहे हैं। मास्क के साथ लोग आईमेकअप पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

क्या है सच्चाई
चीन समेत कई देश कोरोना वायरस के चलते परेशान है। ऐसे में सोशल मीडिया पर मेकअप फोटो और वीडियो का वायरल होना कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा हैं। लोगों का मानना है कि ऐसे समय पर लोगों को मेकअप टिप्स की नहीं बल्कि कोरोना जैसे खतरनाक वायरस से बचने के लिए जरुरी उपाय की जरुरत है। इसका कारण ये है कि इस जानलेवा वायरस में स्वच्छता,सुरक्षा और सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications
