Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
मलाइका अरोड़ा ने डिवोर्सी और सिंगल मदर पर खुलकर की बात

भारत एक ऐसा देश है, जहां नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है। आज के समय में तो महिलाओं को सशक्तिकरण, नारीवाद, सामाजिक मुद्दों के साथ जोड़ा जाता है। 21वीं सदी में महिलाएं जहां चांद पर पहुंच चुकी हैं। हर फिल्ड में अपना नाम ऊंचा कर रही हैं, वहीं तलाकशुदा महिलाओं और सिंगल मदर पर सोसाइटी कई तरह के सवाल उठाने लगते हैं। लोग आज भी किसी महिला को अकेले अपने बच्चे को संभालते हुए नहीं देख सकते। अक्सर सोशल मीडिया पर महिलाओं के हित में बात करने वाले लोग भी इन महिलाओं पर उंगली उठाने से बाज नहीं आते। इन चीजों को फेश करन वालों में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी शामिल हैं। जो सिंगल मदर होने और तलाकशुदा होने के कारण कई तरह के ट्रॉल्स का सामना रोज अपनी लाइफ में करती हैं। इन एक्ट्रेस में मलाइका अरोड़ा भी शामिल हैं, जो हर रोज सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह से ट्रोल होती रहती हैं। लेकिन हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने डेली लाइफ की मुश्किलों के बारे में चर्चा की।
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने अपकमिंग शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। जिसके दौरान उन्होने सोसायटी में सिंगल मदर्स और तलाकशुदा महिलाओं को किस तरह देखा जाता है, इस बारे में खुलकर बात की। अपनी फिलीग्स को भी लोगों के साथ शेयर किया। मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स और उनसे फैलने वाले नेगेटिविटी पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, ये सभी चीजें, बातें, लोगों की राय क्या उनके जीवन को प्रभावित करती है? अपने इस सवाल का खुद जवाब देते हुए मलाइका ने कहा, 'बिलकुल भी नहीं। मुझे लगता है कि मैं मॉडर्न वुमन हूं, मुझे लगता है कि अब बस, बहुत हो गया!' इसे आगे मलाइका ने बताया कि उन्होने अपनी लाइफ में अपने हिस्से के काफी उतार-चढ़ाव देख लिए हैं। ट्रोल्स के सवालों के जवाब देने के मामले में उन्होने कहा कि, ट्रोल्स को जवाब देने के मामले में मैं काफी बुरी हो सकती हूं। क्योंकि मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसी औरत हूं जो बस एक जगह बैठ जाएं और अपने उपर एक के बाद एक ट्रोल बर्दाश्त करती रहे, मैं उनमें से बिल्कुल नहीं हूं!
मलाइका अरोड़ा ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि, 'अगर कोई मुझे पंच करेगा, तो मैं वापस पंच करूंगी और शायद फिर इतना जोर से मारूंगी कि वो दोबारा इससे उबर भी ना पाएं।' 'मैं जो हूं, मैं वहीं कहूंगी। मुझे लगता है कि आज की महिलाओं को लोगों की उन चीजों के बारे में अपनी आवाज उठानी चाहिए जो उन्हें बुरा फील करवाती हैं। जो उन्हें बुरी लगती हैं।' और लोगों को कभी ये महसूस ना होने दें की आप कैसा फील कर रही हैं। बल्कि उन्हे ये बताओ और दिखाओ कि आप बिल्कुल ठीक हैं। आपका फैसला ठीक है। मेरा मतलब है कि आज के समय में भी, तलाकशुदा महिलाओं, सिंगल पैरेंट वगैरह को अच्छी नजर से नहीं देखा जाता है। लेकिन शायद ये बिल्कुल ठीक नहीं है। ऐसी महिलाओं की हमेशा बहुत आलोचना की जाती है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने 2017 में अपने एक्टर अरबाज खान के साथ तलाक लिया था। उनका एक बेटा भी हैं। जो मलाइका के साथ ही रहता है। फिलहाल मलाइका बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। जो उम्र में उनसे छोटे हैं। इस कारण भी अक्सर मलाइका ट्रोल होती रहती हैं। लेकिन अपने ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब देना अच्छे से जानती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
