Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
लैंड करा दे...' वीडियो के बाद इंटरनेट सेंसेशन बन गया ये शख्स, अब स्काई ड्रायविंग करने की चाह जताई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक शख्स पैराग्लाइडिंग कर रहा है और कैमरे पर उसका रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है। वो बार-बार इंस्ट्रक्टर को लैंड करने को कहता हुआ नजर आ रहा है। उनके वीडियो को इंटरनेट पर बार-बार देखा जा रहा है। पैराग्लाइडिंग की शुरुआत में तो वो काफी एक्साइटेड नजर आ रहा था।
लेकिन बाद वो इतना घबरा जाता है कि जल्द लैंड करने के लिए कहना लगता है। हर कोई ये वीडियो देखने के बाद इस शख्स के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। इनका नाम है विपिन साहू, जो उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले हैं।

बताया अपना पर्सनल एक्सपीरियंस
एक प्रतिष्ठित मीडिया को इंटरव्यू देते हुए विपिन साहू ने बताया कि उस वक्त काफी डरे हुए थे, लेकिन उनका अनुभव काफी रोमांचक रहा। बता दें, विपिन साहू उत्तर प्रदेश के बांदा में वो एक टाइल शोरूम के मालिक हैं। मंगलवार को उनका वीडियो वायरल हुआ जिसमें उनका 'लैंड करा दे...' वाला जुमला काफी वायरल हुआ और सोशल मीडिया पर खूब मीम और जोक्स बने। एक प्रतिष्ठित मीडिया को इंटरव्यू देते हुए विपिन साहू ने बताया कि वो पहली बार पैराग्लाइडिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा- ऊंचाई पर जाते ही उन्हें डर लगने लगा वो अचानक से घबराहट के मारें गालियां निकालने लगें।

अब स्काई डाइविंग करने की जताई चाह
एक इंटरव्यू में विपिन ने बताया है कि 'पहले कभी पैराग्लाइडिंग नहीं की थी। ऊंचाई से डर भी लगता था। पर दोस्तों के जोश चढ़ाने पर वो चले गए। आगे वो बताते हैं कि मैं पैराग्लाइडिंग करते वक्त ठीक से बैठ नहीं पाया था। पीछे एक शख्स खड़ा था जो बार-बार पैर सीधे करने को कह रहा था। लेकिन मैं 10 सेकंड से ज्यादा सीधे नहीं कर पा रहा था। ' साथ ही उन्होंने कहा- 'ग्लाइडर भी पैनिक कर गया था हमारे चिल्लाने से।' विपिन ने साथ ही कहा कि पैराग्लाइडिंग करने के बाद वो अब स्काई डाइविंग करना चाहते हैं।

भाई ने किया था वायरल
ये वायरल वीडियो विपिन के छोटे भाई ने अपने यूट्यूब चेनल पर अपलोड किया था। जहां से वीडियो वायरल हुआ।
उन्होंने बताया कि इस वीडियो को अपलोड किया गया, इस बात का उनको पता नहीं था। वो जुलाई में मनाली गए थे जहां उन्होंने ये वीडियो शूट किया था।



Click it and Unblock the Notifications
