Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
बॉस के साथ सुट्टा ब्रेक लेने वालों के लिए है अच्छी खबर
धूम्रपान करना सेहत के लिए अच्छा नहीं है लेकिन हाल ही में आयी स्टडी से ऑफिस में सिगरेट पीने वाले लोग खुश हो सकते हैं। नेशनल ब्यूरो ऑफ़ इकनोमिक रिसर्च ने हाल ही में एक पत्र जारी किया है जिससे पता चलता है कि बॉस के साथ स्मोक ना करने वाले पुरुषों की तुलना में उन लोगों को प्रमोशन जल्दी मिलता है जो बॉस के साथ सिगरेट पीते हैं। ऐसा फायदा हासिल करने में पुरुष महिलाओं के मुकाबले में भी बेहतर स्थिति में हैं।

दरअसल ये शोध एक व्यापक स्टडी का हिस्सा मात्र है। इससे ये बात पता चलती है कि यदि किसी पुरुष का मैनेजर भी पुरुष ही है तो उसे ज्यादा फायदा मिलता है। वैसे बॉस के महिला या पुरुष होने से वहां काम करने वाली महिलाओं की सफलता या उनके प्रमोशन पर कोई असर नहीं पड़ता है। बॉस के जेंडर का महिलाओं के प्रमोशन पर असर नहीं पड़ता है।

हावर्ड बिजनेस स्कूल के जो (Zoe Cullen) और UCLA Anderson School of Management के रिकार्डो पेरेज-ट्रुगलिया (Ricardo Perez-Truglia) ने यह रिसर्च किया है। इस रिसर्च के तहत कई दूसरे पहलुओं से जुड़े आंकड़े भी सामने आए हैं। एक अध्ययन से पता चला कि दफ्तर में ज्यादातर लोग उन लोगों का सपोर्ट करते हैं जो उनकी तरह हों या फिर उन पर निर्भर हों। इस तरह के मामलों में पुरुष ज्यादा लाभान्वित हो जाते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि एग्जिक्यूटिव रैंक में महिलाओं की संख्या बेहद कम है।



Click it and Unblock the Notifications
