Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
एक झुमका अब मनचलों के छुड़ाएगा छक्के, सुंदर लुक के साथ सुरक्षा का बड़ा हथियार-जानें कैसे
महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप और ज्वेलरी का यूज करती हैं। झुमके महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करता हैं। खूबसूरत दिखने वाला झुमका लड़कियों को मनचलो से बचाने में भी मदद करेगा। दरअसल एक ऐसे झमुके को तैयार किया गया है जिससे मिर्ची गोली निकलेगी, इस मिर्ची की गोली से राह चलते मनचलों को दूर भगया जा सकता हैं। ये झुमका महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत मदद करेगा। झुमके पहनने से महिलाएं ना केवल सुंदर लगेगी बल्कि अब झुमके से महिलाएं अपनी सुरक्षा भी कर पाएंगी। इस झुमके की मदद से महिलाओं के प्रति छेड़छाड़ में कमी आएंगी।

देश में महिलाओं के प्रति बढ़ती छेड़खानी को रोकने के लिए वाराणसी के इंस्टीट्यूट रिसर्च एंड डेवलपमेंट के प्रभारी श्याम चौरसिया ने इस झुमके को बनाया है। ताकि इस झुमके की मदद से मनचलों को सबक सिखाया जा सकें। उन्होंने झुमके में मिर्ची की गोली का यूज किया है ताकि महिलाओं मनचलो को दूर भगा सके।

क्या है मिर्ची वाला झुमका
यह झुमका छेड़छाड़ करने वाले लोगों को रोकने में काफी मदद करेगा। इस झुमके से ना केवल महिलाएं सुंदर बल्कि स्मार्ट भी लगेंगी। ये मिर्ची वाला झुमका ईव टीजिंग इयरिंग गन है।

कैसे काम करता है ये स्मार्ट झुमका
इस झुमके में छेड़छाड़ करते समय तेजी से हरी मिर्च और लाल मिर्च की बुलेट निकलेंगी, जो कि मनचलो को दूर भागने में काफी मददगार साबित होगी। इस झुमके में बटन होगा बटन दबाते ही लाल और हरी मिर्ची वाली बुलेट वाली बरसात होगी जो कि महिलाओं को ईव टीजिंग से मदद मिलेंगी।

क्या है खास मिर्ची झुमके में
इस स्मार्ट झुमके की खास बात यह भी है कि यह झुमका ना केवल लाल मिर्च की बरसात करेगा बल्कि 100 और 112 नंबर पर डायल पर करेगा। राह चलते मनचले से बचने के लिए महिलाएं के एक बटन दबाते ही 112 और डायल 100 के इमरजेंसी नंबर पर भी कॉल चला जाएगा।

झुमका
झुमका के बार 45 ग्राम होगा। झुमके की लंबाई करीब 3 इंच होगी। इस इलेक्ट्रनित डिवाइस में बैटरी और 2 स्विच हैं। पहला स्विच लाल और हरी मिर्च की बरसात करेगा। दूसरे बटन को दबाने से 112 और 100 डायल हो जाएगा।

स्मार्ट झुमके का खर्च
छेड़छाड़ करने वाले मनचलो को सबक सिखाने वाला ये झुमका केवल 450 रुपए का आएगा। इस ईयररिंग में मोबाइल ब्लूटूथ होगा। जिसकी वजह से महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस करवाएंगी। इस झुमके को हाथ में रखकर भी गोली चलाई जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications