Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Money Habits: आप में भी है पैसों से जुड़ी ये बुरी आदतें तो तुरंत छोड़ दे, वर्ना पड़ेगा पछताना
आज महिलाएं फाइनेंशली तरीके से हर क्षेत्र मे आगे हैं। नौकरीपेशा महिला को आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। आर्थिक रूप से निर्भर महिला अपने तरीके से लाइफ को जीनें में विश्वास करती है। लेकिन आत्मनिर्भर होने के साथ ही कई ऐसी चीजें भी होती हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। आप पैसों को खर्च करने के साथ बचाएं भी, क्योंकि ये आपके आने वाले फ्यूचर के लिए बेहद जरूरी है। खर्च पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है। अगर आप वर्किंग विमेन हैं तो आपको अपनी अर्निंग से पैसा सेफ करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करती तो इसके परिणाम भी अच्छे नहीं हो सकते। आइये जानते हैं वर्किंग विमेन की फाइनेंस रिलेटेड खराब आदतें-

बड़े ब्रांड्स से शॉपिंग करना
आप वर्किंग विमेन हैं और अच्छा अर्न करती है, तो ये आपके साथ भी होता है, आप की किसी कलिग ने बड़े ब्रांड का आउटफिट खरीदा हो, तो आप भी अपने आप को हाई दिखाने के लिए दूसरे बड़े ब्रांड से और उससे महंग आउटफिट खरीद लेती हैं। लेकिन ये आपके लिए बेहतर नहीं हैं। किसी की देखादेखी पैसा खर्च करना कोई समझदारी वाला काम नहीं है। अच्छे और ब्रांडेड कपड़े खरीदना अच्छी बात है। लेकिन बिना वजह, जब आपको उस ड्रेस की जरूरत ना हो, तो ये पैसे को खराब करना माना जाएगा। अपनी इस आदत में सुधार लेकर आएं। इन पैसों को आप अपने सेविंग स्कीम में जमा कर सकती हैं, जो आने वाले वक्त के लिए जरूरी है।

इनवेस्टमेंट की सही जानकारी नहीं हैं
अगर आप भी अपने पैसे बैंक के अकाउंट में ही रहने देती है, क्योंकि आपको इनवेस्टमेंट की सही जानकारी नहीं है। तो इसके बारें में आप अपनी कंपनी की फाइनेंस टीम से बात कर सकती हैं। इसके साथ ही आजकल यूट्यूब पर भी अपने पैसों को निवेश करने से संबंधित वीडियो मिल जाएंगे, जिससे आप समझ सकती हैं कि पैसे कहां पर कैसे निवेश करने हैं। आप बैंक की विभिन्न योजनाओं में भी निवेश कर सकती हैं।इसके लिए आप बैंक अधिकारी से बात करें वो आपको सही तरह से गाइड करेगा।

क्रेडिट कार्ड पर निर्भरता
महिलाएं ये अक्सर करती हैं कि मार्केट में या फिर ऑनलाइन कुछ भी उनको अच्छा दिखता है, वो उसको तुरंत खरीदने के बारें में सोंचती है, अकाउंट में कम पैसे होने के बावजूद भी वो अपने क्रेडिट कार्ड से सामान पर्चेज कर लेती हैं। लेकिन बाद में बिलिंग के वक्त उनको परेशानी का सामना पड़ता है। आमदनी कम होने, और खर्चा ज्यादा करने होने से आपकी फाइनेंशल प्रॉबलम में इजाफा ही होगा।

इमरजेंसी के लिए मनी सेविंग ना करना
अगर आप अपनी अर्निंग से किसी भी प्रकार की इमरजेंसी के लिए पैसे सेव नहीं करती तो ये आपके लिए खतरे वाली बात है। कभी भी कहीं भी आपको इमरजेंसी जैसे स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए सेविंग करना काफी जरूरी है, जिससे आपको वक्त पर किसी के सामने हाथ ना फैलाना पड़े।

खर्च हुए पैसों का रिकॉर्ड ना रखना
अगर आप अपने खर्च हुए पैसों का रिकॉर्ड नहीं रखती तो ये भी आपके लिए सही नहीं है। क्योंकि आपको पता ही नहीं चल पा रहा है कि आप खर्च कहां-कहां कर रहे हैं। इससे आपको बजट बनाने भी परेशानी होगी। साथ ही आप जिन एरिया में अधिक खर्च नहीं करना चाह रहे हों, तब भी वहां पर आप ज्यादा खर्च कर देते हैं। इसलिए पैसा कहां खर्च हो रहा है, इसका एक डायरी में या फिर अपने अपने मोबाइल पर जरूर लिखें। इससे पैसों को बचत में भी हेल्प होगी।

बाहर आउटिंग करने पर भी फालतू के खर्च
जब भी आप बाहर जाती हैं, अनुमान से अधिक खर्च होता है। बाहर खाना खाने पर बिल के साथ एक्सट्रा जीएसटी व रेस्ट्रोरेंट वाले भी अपना चार्ज लेते हैं। इससे बेहतर की आप बाहर खाना खाने के लिए कम जाएं, घर के खाने को अहमियत दें जो हेल्दी होता है, साथ ही पैसों की बचत में भी आपकी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
