Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नासा की महिला वैज्ञानिक की ये ड्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, 8 साल पुराना किस्सा बताया
अक्सर जब कभी वैज्ञानिकों की हम बात करते हैं तो दिमाग में सीधे एक ही छवि उतार आती है फैशन से दूर सफेद कोट के साथ आंखों में बड़े-बड़े चश्मों के साथ हर समय किसी रिसर्च वर्क में लगे हुए। क्या कभी आपने कभी किसी महिला साइंटिस्ट को वर्क प्लेस में शार्ट शिमर ड्रेस में देखा हैं? हाल ही में सोशल मीडिया में एक फोटो बहुत जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है इसमें एक नासा की महिला वैज्ञानिक को शिमर ड्रेस पहने हुए एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया में इस फोटो को खूब प्रतिक्रिया मिल रही हैं।

8 साल पुरानी फोटो हो रही है सोशल मीडिया में शेयर
अमेरिका में एक महिला वैज्ञानिक की एक कार्यक्रम के दौरान शिमर गोल्डन ड्रेस पहने एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि यह फोटो आठ साल पहले अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के हैंपटन में आयोजित हुए नासा के एक कार्यक्रम की है। 2011 में नासा के छात्रों के लिए हुए इस कार्यक्रम को वैज्ञानिक रीटा जे किंग ने संबोधित किया था. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने शिमर गोल्डन ड्रेस पहनी थी, जिसकी फोटो उन्होंने अब अपने ट्विटर पर शेयर की है।
Cleaning out my closet, I came across this gown and remembered the little girls who sent me a letter and asked me to wear something sparkly for a talk I gave at NASA so they could believe that scientists could also be sparkly. pic.twitter.com/xOcZgkbiRg
— Rita J. King (@RitaJKing) November 2, 2019
ट्वीट करके शेयर की फोटो
नासा की पूर्व भविष्यवादी रीटा जे किंग ने फोटो को ट्वीट करते हुए पुरानी यादों को ताजा करते हुए लिखा हैं ''अपनी अलमारी की सफाई करते हुए मैंने इस गाउन देखा और उन लड़कियों को याद किया जिन्होंने मुझे एक पत्र भेजा था, जिसमें लिखा था कि मुझे नासा में बातचीत के दौरान कुछ चमकीला सा पहनना चाहिए, ताकि वे यकीन कर सकें कि वैज्ञानिक भी कुछ चमकीला पहन सकते हैं।'

मिल रही हैं प्रतिक्रियाएं
रीटा जे किंग के इस ट्वीट को यूजर्स का जबदरस्त समर्थन मिला। यूजर्स इन्हें कई प्रतिक्रियाएं भेज रहे हैं। उनके इस ट्वीट को अब तक 42 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 5.5 हजार लोग इसे रिट्वीट कर चुकें हैं। कई यूजर्स ने उन्हें इसके लिए धन्यवाद दिया कि विज्ञान सभी के लिए होता है, उन लड़कियों के लिए भी जो चमकीले कपड़े पहनना पसंद करती हैं। इसके साथ ही कुछ लोगों ने उनकी इस बात के लिए भी तारीफ की कि उन्होंने पुरुषों के वर्चस्व वाले क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है



Click it and Unblock the Notifications
