Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
National Doctor's Day 2021: इस साल खास थीम के साथ मनाया जा रहा है ये दिन
हर साल 1 जुलाई का दिन नेशनल डॉक्टर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन देशभर में चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समर्पित है। केंद्र सरकार ने 1991 में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने की शुरुआत की थी और तब से यह सिलसिला चलता आ रहा है।

हमेशा अपनी ड्यूटी के लिए तत्पर रहने वाले इन लोगों के प्रति यह एक दिन आभार व्यक्त करने का मौका देता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कब और कैसे हुई नेशनल डॉक्टर्स डे मनाने की शुरुआत और इस साल क्या थीम रखी गयी है।

डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय के सम्मान में रखा गया ये दिन
गौरतलब है कि 1 जुलाई के दिन ही भारत के महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चन्द्र रॉय जी का जन्मदिन होता है और उनका देहांत भी इसी तारीख को हुआ था। उन्होंने जीवनभर न सिर्फ डॉक्टर होने का फर्ज निभाया बल्कि लोगों के जीवन को नयी दिशा भी दी। डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय को साल 1961 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था। उनके सम्मान में ही तत्कालीन केंद्र सरकार ने साल 1991 में 1 जुलाई के दिन डॉक्टर्स डे मनाने का ऐलान किया था।

साल 2021 में नेशनल डॉक्टर्स डे की थीम
नेशनल डॉक्टर्स डे का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा किया जाता है। कोरोना वायरस महामारी लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है इसलिए इस साल की थीम कोविड-19 से जुड़ी हुई है। साल 2021 का राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस उन सभी डॉक्टरों को समर्पित है जो COVID-19 के दौरान अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। इस साल नेशनल डॉक्टर्स डे की थीम "बिल्डिंग ए फेयरर, हेल्दियर वर्ल्ड" रखी गयी है।

वर्चुअल मीटिंग के साथ मनाया जाएगा ये दिन
कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार देश के अलग अलग हिस्सों में सेमिनार, सभा, समारोह आदि का आयोजन नहीं किया जाएगा। डॉक्टरों द्वारा हर स्तर पर की जा रही कोशिशों के लिए उनका सम्मान करना जरुरी है। डॉक्टरों की हौसलाअफजाई के लिए इस साल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा राज्य-स्तरीय वेबिनार और वर्चुअल बैठकें आयोजित की जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications