Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
यूपी में जनता कर्फ्यू के दौरान पैदा हुई बच्ची, नाम रखा 'कोरोना'
रविवार को देशभर में हुए जनता कर्फ्यू के बीच उतरप्रदेश के गोरखपुर जिले के जिला अस्पताल में एक बच्ची ने जन्म लिया है। परिजनों ने उसका नाम 'कोरोना' रखा दिया। जहां एक तरफ पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के खौफ पसरा हुआ, वहीं इस बच्ची का नाम उसके पैरेंट्स ने कोरोना रख दिया। इस नाम रखे जाने के तर्क में नवजात बच्ची के चाचा ने कहा- इस कोरोनावायरस की वजह से हर व्यक्ति हाथ धोने, सफाई रखने और मास्क लगाने जैसी अच्छी आदतों के लिए मजबूर किया है, लेकिन यह बच्ची हमें हमेशा अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

इससे अच्छा कोई नाम नहीं हो सकता
परिजनों ने बताया कि इस वायरस की वजह से पूरी दुनिया एकजुट भी हुई है। बच्ची का इससे अच्छा कोई और नाम नहीं हो सकता है। दरअसल, कौड़ीराम कस्बे के सोहगौरा गांव के रहने वाले बबलू त्रिपाठी की पत्नी रागिनी त्रिपाठी को रविवार सुबह जनता कर्फ्यू के बीच प्रसव पीड़ा शुरु हुई। पेशे से इंजीनियर देवर नीतेश राम त्रिपाठी ने भाभी रागिनी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के 15 जिलों में 23 से 25 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की है।



Click it and Unblock the Notifications
