Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लॉकडाउन के बीच घूमने निकले दो दोस्त, पुलिस ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल
दुनिया भर के लोग कोरोना वायरस को लेकर दहशत में हैं। ऐसे में करोनो वायरस ना फैले हर देश की सरकार ठोस कदम उठा रही हैं। इटली, चीन समेत कई देशों के लॉक डाउन होने के बाद भारत में कई राज्यों में लॉक डाउन कर दिया है। लॉक डाउन होने के बाद भी लोग घर में रहने की बजाए सड़को बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में पुलिस को सख्ती करनी पड़ रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में दो युवक लॉक डाउन के दौरान स्कूटी पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

चौराहे पर पुलिस गाड़ी रोककर लोगों से पुछताछ कर रही है। उसके बाद पुलिसवाले स्कूटी पर पीछे लड़के को डंडे से मारना शुरु कर देते हैं। उसके बाद युवक युद को बचाने के लिए स्कूटी से उतर जाता है। जिसके बाद जो युवक स्कूटी चला रहा होता है मौका मिलते ही युवक भागने में कामयाब हो जाता है। उसके पीछे वाला युवक स्टूकी को पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन उसे पकड़ नहीं पाता है जिसके बाद वहां खड़े लोग हंसने लग जाते हैं। इस वीडियो को हर शेयर किया जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार ने कई राज्यों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों में लॉक डाउन कर दिया हैं। लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए मना किया जा रहा है। अगर लोग लॉक डाउन का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ सकती हैं।
क्या है लॉक डाउन
लॉक डाउन का मतलब तालाबंदी होता हैं। लॉक डाउन किसी आपदा या महामारी के समय सरकार द्वारा लगया जाता है। जिस इलाके में लॉक डाउन लगाया जाता है उस जगह के लोगों को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती हैं। केवल जरुरी सामान जैसे खाने पीने और दवा की खरीदारी के लिए बाहर निकलने की इजाजत होती हैं। लॉकडाउन लोगों की भलाई के लिए किया जाता है ताकि किसी महामारी को फैलने से रोका जा सके। लॉक डाउन के दौरान ऑफिस, कॉलेज और स्कूल बंद कर दिए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
