Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
दुनिया में इन भारतीय महिलाओं ने बनाई अपनी अलग पहचान, जानें पावरफुल CEO के बारे में
8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। यह दिन महिलाओं को सशक्त करने के लिए मनाया जाता है। महिलाएं आज के समय में हर क्षेत्र अपने काम से अलग ही मुकाम हासिल कर रही हैं। भारत की महिलाएं विश्व में अपना नाम रौशन कर रही हैं।

आज भारतीय महिलाएं बड़े बड़े ब्रांड्स में सीईओ के पद पर है, जो कि देश के लिए गौरव की बात है। आज हम इस लेख में पावरफुल महिलाओं के बारे में बताएंगे जो लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

लीना नायर
लीना नायर यूनिलीवर में चीफ ह्मून रिसोर्स ऑफिसर के पद पर काम किया है इसके अलावा नीला पॉपुलर फैशन और लग्जरी ब्रांड शनैल की चीफ एग्जीक्यूटिव भी हैं। लीना नायर महाराष्ट्र की है। साल 2013 में वह लंदन में शिफ्ट हो गई थीं। लीना की कामयाबी लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

अंजली सूद
अंजली सूद वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Vimeo की सीईओ हैं। अंजली ने साल 2014 में Vimeo में मार्केटिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया था कुछ समय बाद अंजली को कंपनी का सीईओ बना दिया। अंजली ने साल 2011 में हार्वर्ड से एमबीए किया है।

प्रिया लखानी
प्रिया लखानी सेंचुरी टेक की सीईओ और संस्थापक है। प्रिया लखानी ने वकालत की पढ़ाई की है, उन्होंने लंदन के लॉ कॉलेज से मास्टर्स डिग्री ली है। लेकिन उनका जूनून शुरू से बिजनेस में रहा है। साल 2009 में प्रिया को बिजनेस आंत्रप्रेन्योर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है।

जयश्री उल्लाल
जयश्री उल्लाल अरिस्टा नेटवर्क्स की सीईओ हैं। जयश्री लाखों महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हैं वह सेल्फ मेड महिला है। जयश्री का जन्म लंदन में हुआ था, लेकिन उनकी शिक्षा दिल्ली मे हुई है। जयश्री एएमीड और सिस्को जैसी बड़ी कंपनियों में काम कर चुकी हैं।

रेवती अद्वैती फ्लेक्स
रेवती अद्वैती फ्लेक्स कंपनी की सीईओ हैं। फ्लेक्स कंपनी चॉइस का ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग पार्टनर है। फ्लेक्स कंपनी निर्माता कंपनियों में सबसे बड़ी कंपनी गिनी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
