Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
बहुत कम लोगों में होता है आंखों व बालों के कलर का यह गजब कॉम्बिनेशन
धरती पर मनुष्य एक अद्वितीय प्राणी हैं, जिनमें अपनी विभिन्न विशिष्ट विशेषताएं हैं। अमूमन, जब हम किसी व्यक्ति से मिलते हैं तो आमतौर पर आंखों पर सबसे ज्यादा ध्यान जाता है। इसके अलावा, बालों का रंग उतना ही महत्वपूर्ण है, खासकर महिलाओं में। कोई आश्चर्य नहीं कि कई कविताएं और गीत व्यक्ति की आंखों पर बात करते हैं।
बता दें कि मेलेनोकॉर्टिन वन रिसेप्टर जीन आंख, बाल और त्वचा की रंग योजना के लिए जिम्मेदार है। लगभग 15 जीन हमारी आंखों के रंग को प्रभावित करते हैं और 124 जीन हमारे बालों के रंग को निर्धारित करने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। कभी-कभी, बालों और आंखों के रंग का कॉम्बिनेशन जुड़ा होता है। यानी दोनों एक ही क्रोमोसोम में पाए जाते हैं। जो व्यक्ति के आंखों व बालों के रंग को अद्भुत बनाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम ऐसे ही कुछ आंखों व बालों के कलर का एक दुर्लभ कॉम्बिनेशन के बारे में बता रहे हैं-

ब्राउन हेयर और हेज़ल आइज
ब्राउन एक ऐसा हेयर कलर है, जिसे बेहद सामान्य माना जाता है। हालांकि, हेजल आइज के साथ भूरे बाल होना इतना आम नहीं है। हेज़ल रंग की आंखें हरे, नारंगी और सोने का ब्लेंड होती हैं। आंकड़ों के अनुसार, दुनिया की लगभग 5 प्रतिशत आबादी के पास हेजल आंखें हैं। उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व और ब्राजील के लोगों में हेज़ल आंखें अधिक देखी जा सकती हैं। वहीं दूसरी ओर, वैश्विक आबादी के 11 प्रतिशत लोगों के बाल भूरे हैं। पश्चिमी दुनिया में लोगों के बाल आमतौर पर भूरे रंग के होते हैं। यह ऑस्ट्रेलियाई आदिवासियों और मेलानेशियनों में भी आम है। जैसा कि यह देखा जा सकता है कि भूरे बाल और भूरी आंखें एक ही क्षेत्र में प्रमुख नहीं हैं, इसलिए इन दोनों का कॉम्बिनेशन इतना दुर्लभ हो जाता है।

ब्लॉन्ड हेयर और ब्लू आइज
ब्लॉन्ड हेयर गहरे रंग के यूमेलानिन के निम्न स्तर की उपस्थिति का परिणाम है। ऐसे बाल ज्यादातर उन लोगों में देखे जाते हैं जो उत्तरी यूरोप से हैं। ब्लॉन्ड हेयर काफी दुर्लभ हैं, दुनिया की केवल 2 प्रतिशत आबादी के पास इस बालों का रंग है। वहीं, ब्राउन के बाद नीला ऐसा रंग है जो अधिकतर देखा जाता है। नीली आंखें उत्तरी और पूर्वी यूरोप में बाल्टिक सागर के आसपास सबसे अधिक पाई जाती हैं। नीली आंखें मध्य एशिया, दक्षिण एशिया, उत्तरी अफ्रीका और पश्चिम एशिया में भी पाई जा सकती हैं, लेकिन यह संख्या बहुत कम है। सुनहरे बालों और नीली आंखों का संयोजन कुछ दुर्लभ है और इसे हर जगह नहीं देखा जा सकता है।

ब्लॉन्ड हेयर और हरी आंखें
प्राकृतिक ब्लॉन्ड हेयर दुनिया भर में अत्यंत दुर्लभ है। इसी तरह, हरे रंग की आंखें भी बहुत दुर्लभ हैं, दुनिया की केवल 2 प्रतिशत आबादी के पास यह आंखों का रंग है। इसलिए गोरे बालों और हरी आंखों का संयोजन दुर्लभ है। बता दें कि उत्तरी, पश्चिमी और मध्य यूरोप में हरी आंखें अधिक आम हैं। स्कॉटलैंड, आइसलैंड और नीदरलैंड में 15 प्रतिशत से अधिक लोगों की आंखें हरी हैं। स्कॉटलैंड में हरी आंखों वाले लोगों का प्रतिशत 29 प्रतिशत तक है।

रेड हेयर और ग्रीन आंखें
लाल बालों का सबसे दुर्लभ रंग है और हरा आंख के लिए सबसे दुर्लभ रंग है। ये दो कारक मिलकर लाल बाल और हरी आंखें को एक सबसे दुर्लभ कॉम्बिनेशन बनाते हैं। लाल बाल यूरोप के उत्तरी और पश्चिमी किनारों में सबसे आम हैं। आयरलैंड में 10 प्रतिशत आबादी के बाल लाल हैं। ग्रेट ब्रिटेन और स्कॉटलैंड में भी लाल बालों वाली एक महत्वपूर्ण आबादी है। स्कॉटलैंड में भी हरी आंखों वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक है। इसकी 29 प्रतिशत आबादी की आंखें हरी हैं। आयरलैंड में भी हरी आंखों वाले लोगों की एक बड़ी संख्या है। नतीजतन, हरी आंखों और लाल बालों वाले लोगों की सबसे अधिक संख्या यूरोप के उत्तरी और पश्चिमी भागों में पाई जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications