Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
इस हॉलीवुड सिंगर की वजह से बप्पी दा ने पहनना शुरु किया था सोना, जानें ऐसी ही कुछ उनसे जुड़ी अनसुनी बातें
बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी का 69 की उम्र में निधन हो गया है। बप्पी लहरी की अचानक तबीयत खराब होने पर 15 फरवरी को मुंबई को ब्रीच कैंडी अस्पताल में लगाया था। बप्पी लहरी लाखों आंखों को नम कर इस दुनिया को अलविदा कह गए। बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में 500 से ज्यादा गानें को कंपोज किया है। बी टाउन में बप्पी लेहरी की बप्पी दा के नाम से जानते है। बप्पी लहरी अपने गाने के साथ साथ अपने कमाल के फैंस स्टाइल के लिए जाने जाते थे। बप्पी दा पहले ऐसे सिंगर है जो बहुत सारा सोना पहनते थे। आइए जानते हैं बप्पी दा ने सोना पहनना कब शुरू किया और इसका कारण क्या था।

बप्पी दा क्यों पहनते थे सोना
बप्पी लहरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें हॉलीवुड सिंगर एल्विस प्रेस्ली बेहद पसंद थे। प्रेस्ली हमेशा सोने की चेन पहनते थे। प्रेस्ली का ये अंदाज बप्पी लहरी को काफी पसंद आया था जिसके बाद बप्पी लहरी ने सोना पहनना शुरू किया था। बप्पी लहरी को गोल्ड मैन कहलाने पर काफी गर्व था।

सोना को मानते थे लकी
बप्पी लहरी सोना ना केवल फैशन बल्कि लक के लिए भी पहनते थे। उनका मानना था कि सोना उनके लिए लकी है। बप्पी दा उनता सोना पहनना चाहते थे जितना वह सफल हो पाएंगे। उन्होंने पहली बार हरे कृष्ण हरे राम का लॉकेट पहना था। उनको पहला लॉकेट उनकी मां ने पहनाया था। बप्पी लहरी ने एक इंटरव्यू में बताया था उनके गाने हिट होना तब शुरू हुए थे जब उन्होंने सोना पहनना शुरू किया था। इसके बाद से ही उन्होंने सोना पहना शुरू किया। बप्पी दा ने डिस्को डांसर, हिम्मतवाला और नमक हलाल जैसी फिल्मों में हिट गाने गाए।

पत्नी ने गिफ्ट किया सोने से बना चाय सेट
बप्पी लहरी को सोना बेहद पसंद था। बप्पी दा की पत्नी ने धनतेरस के दिन उन्हें सोने से बना चाय का सेट गिफ्ट दिया था। उनकी पत्नी ने उन्हें चाय का सेट इसलिए गिफ्ट किया था क्योंकि उनके पास पहले से ही सोने के कई डिजाइन की ज्वैलरी थी। बता दें कि बप्पी लेहरी ने अपनी पत्नी को चाय सेट लाने को कहा था। उन्होंने कहीं चाय का सेट देखा था जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को सेट लाने को कहा। बप्पी दा धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ मानते थे।
सूचना और मनोरंजन का साधन है रेडियो, जानिए वर्ल्ड रेडियो डे से जुड़े फैक्टस

माइकल जैक्सन को भी बप्पी दा का फैशन स्टेटमेंट आया था पसंद
बप्पी दा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि माइकल जैक्सन से जब उनकी मुलाकात हुई थी उन्होंने उनके चेन की तारीफ की थी। बप्पी दा ने बताया था माइकल जैक्सन से उनकी पहली मुलाकात मुंबई में हुई थी। उन्होंने बताया था कि माइकल उनके पास आए तो उनकी नजर मेरे गणपति वाली चेन पर गई, उन्होंने कहा ओ माई गॉड फैंटास्टिक। तुम्हारा नाम क्या? आपकी चेन कमाल की है। इसके बाद माइकल जैक्सन ने पूछा आप म्यूजिक कंपोजर हो, बप्पी दा ने बताया मैंने डिस्को डांसर सॉन्ग बनाया। इसके बाद माइकल जैक्सन ने कहा मुझे आपका गाना पसंद है जिम्मी जिम्मी वाला।



Click it and Unblock the Notifications