Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Coronavirus: ड्यूटी कर रहे एमपी के डॉक्टर की हो रही है वाहवाही, परिवार को बचाने के लिए किया ये काम
कोरोना वायरस के संक्रमण से देश की जनता को बचाने में पुलिस बल से लेकर सफाईकर्मी, घर घर तक राशन की व्यवस्था करने वालों से लेकर स्वास्थ्य विभाग लगा हुआ है। लॉकडाउन की इस स्थिति में भी ये सभी लोग अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं ताकि इस जंग को सफलतापूर्वक जीता जा सके। डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ आगे रहते हुए मोर्चा संभाल रहे हैं। इनके त्याग, समर्पण और निष्ठा से पूरा देश गौरान्वित है। सोशल मीडिया पर इनके काम की तारीफ भी हो रही है। इसी बीच भोपाल के जेपी अस्पताल के डॉक्टर सचिन नायक ने अपने कारनामे से लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर उनकी तारीफ हो रही है।

कोरोना वायरस की ड्यूटी में लगे हैं डॉक्टर नायक
कोरोना वायरस का संक्रमण एक दूसरे से फ़ैल सकता है ये जानने के बावजूद देश के असली हीरो बनकर उभरे स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को बचाने के काम में जुटे हुए हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जयप्रकाश अस्पताल में डॉक्टर सचिन नायक भी अपनी सेवा दे रहे हैं। संक्रमण का खतरा भी इन स्वस्थ्यकर्मियों को दिन रात मेहनत करने से नहीं रोक पा रहा है। सचिन नायक इन दिनों अपना पूरा समय अस्पताल में ही गुजार रहे हैं और उन्हें परिवार से मिलने की भी फुरसत नहीं मिल पा रही है।

इस वजह से लोग कर रहे हैं तारीफ़
सचिन नायक के जज्बे ने तो लोगों का हौसला बढ़ाया ही है लेकिन परिवार के लिए उनके त्याग को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दरअसल सचिन पूरा समय कोरोना से प्रभावित लोगों के लिए काम कर रहे हैं। इस वजह से उन्होंने अपने परिवार से भी दूरी बना ली है। उन्होंने अपने आराम के लिए अपनी कार को ही आशियाना बना लिया है। सचिन अपनी ड्यूटी के बाद घर नहीं जाते हैं बल्कि अपनी गाड़ी में ही आराम कर लेते हैं। उन्होंने अपनी जरुरत का सामान अपनी कार में ही रख लिया है। सचिन ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि उनके परिवार में कोरोना का संक्रमण न पहुंच जाए। अपनी मां, पत्नी और बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए सचिन ने ये कदम उठाया। गौरतलब है कि अब प्रशासन ने उनके लिए होटल में व्यवस्था कर दी है।

कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग के लिए लोगों ने छोड़ा सबकुछ
सचिन के मुताबिक बाहरी लोगों के साथ साथ परिवार के सदस्यों को भी संक्रमण से बचाये रखना जरुरी है। दूसरी जगह रहने की व्यवस्था होने से पहले उन्होंने लगभग एक हफ्ते तक अपनी कार का इस्तेमाल आराम करने के लिए किया। वो वीडियो कॉल के जरिये अपने परिवार से बातचीत करते थे। वो सात दिन की ड्यूटी के बाद घर जरूर गए लेकिन बाहर से ही अपने परिवार से मिलकर लौट आएं और इस दौरान भी उन्होंने सोशल डिस्टेन्सिंग का पूरा ख्याल रखा।
देश के हर छोटे बड़े शहरों से ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जिसे देखकर पता चलता है कि लोग अपनी जान की परवाह किये बिना संकट की इस घड़ी में साथ हैं। आम लोगों को घर पर रहने की हिदायत दी गयी है। कोरोना के खिलाफ इस जंग में हम इसी तरह अपना योगदान दे सकते हैं। सचिन नायक जैसे योद्धाओं को पूरा देश सलाम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
