Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इंटरनेट पर वायरल हो रही है भारत-पाकिस्तान की इन दो लड़कियों की लव स्टोरी, देखे तस्वीरें
इन दोनों लड़कियों का फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सेम-सेक्स कपल की तस्वीरें इतनी खूबसूरत है, हर कोई इन्हें देखने के बाद इसकी तकलीफ कर रहा है। फोटोज़ की ही तरह इस शूट की खास बात ये है कि इनमें से एक लड़की इंडिया (अंजली चकरा) की है तो दूसरी पाकिस्तान (सुंदस मलिक) की। अलग-अलग धर्म और देश से ताल्लुक रखने के बाद भी ये दोनों कपल अपने रिलेशन की खूबसूरती को दुनियाभर में बिखेर रहा है।
फोटोज में इस कपल ने ट्रेडिशनल आउटफिट्स और जूलरी पहनी हुई है और इस ये शूट न्यूयॉर्क में हुआ। फोटोग्राफर ने इस शूट को नाम दिया है "A New York Love Story."
सोशल मीडिया में मिल रहा है रेस्पॉन्स
इस शूट को अभी तक 70 हज़ार से ज्यादा लोगों ने रिट्विट और 45 हज़ार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इन फोटोज़ की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है। फोटोग्राफर सरोवर अहमद इन फोटोज को पोस्ट कर इस कपल को विश किया है। वहीं, अंजली ने भी इन फोटोज़ को शेयर करते हुए सुंदस के बारे में लिखती हैं "हैपी एनिवर्सरी उस लड़की को जिसने मुझे प्यार करना सिखाया।"
फोटोशूट से दिया प्यारा संदेश
दोनों की तस्वीरों को देखकर लग रहा है मानो वो पूरी दुनिया को बता रही हों कि कोई भी अपनी पसंद के किसी भी इंसान से प्यार कर सकता है फिर चाहे वो किसी भी जेंडर, मुल्क और मजहब से हो। दोनों ने अपनी ख़ूबसूरत तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। इसके अलावा ट्विटर पर उनके प्यार की सराहना कर रहे हैं।
इस समलैगिंक कपल की शादी भी रही थी सुर्खियों में
अभी हाल ही में एक गे कपल की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अमित शाह और आदित्य मदिराजू ने अमेरिका के न्यू जर्सी के श्री स्वामीनारायण मंदिर में शादी रचाई।
न्यू जर्सी के रहने वाले अमित शाहर आत्मा परफॉर्मिंग आर्ट्स डांस कंपनी के मालिक हैं तो वहीं आदित्य मदिराजू रिस्क मैनेजमेंट कंपनी में काम करते हैं। दोनों की मुलाकात 3 साल पहले 2016 में हुई थी। जहां दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे।



Click it and Unblock the Notifications
