Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सिद्धार्थ शुक्ला की थी बैड बॉय इमेज, नशे की बुरी लत से लेकर लव हेट रिलेशनशिप- जानें जिंदगी की अनसुनी बातें
बिग बॉस 13 विनर और पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री काफी सदमे में हैं। बताया जा रहा है कि वह रात को दवाई खाकर सोए थे उसके बाद सुबह वह उठे नहीं। डॉक्टर ने बताया है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। सिद्धार्थ की मौत से उनके फैंस को काफी बड़ा झटका लगा है। 40 साल की कम उम्र में सिद्धार्थ ने दुनिया को अलविदा कहा दिया। सिद्धार्थ की लाइफ की बात करें तो वह अपने अफेयर को लेकर काफी चर्चा में रहे। इन दिनों वह शहनाज गिल को डेट कर रहे थें। चलिए जानते हैं सिद्धार्थ शुक्ला के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।

सिद्धार्थ शुक्ला का बचपन
सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म मुंबई में एक ब्राह्मण फैमिली में 12 दिसंबर 1980 को हुआ था। सिद्धार्थ की फैमिली उत्तर प्रदेश के इलाहबाद से है। सिद्धार्थ ने अपनी पढ़ाई मुंबई से की थी। उन्होंने इंटीरियर डिजाइन में डिग्री ली थी।

डेब्यू
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने अपना एक्टिंग करियर सीरियल बाबुल का आंगन छूटे ना से किया था। लेकिन सिद्धार्थ को फेम बालिक वधु सीरियल से मिला है। सिद्धार्थ टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुके है। सिद्धार्थ शुक्ला करण जौहर की फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया में नजर आ चुके थे। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विनर भी थे।

नशे की लत
कहा जाता था कि सिद्धार्थ शुक्ला को नशे की आदत थी। एक टाइम पर वह बहुत ही ज्यादा नशा करने लग गए थे। नशे की वजह से वह काफी गुस्सा भी करते थे। सिद्धार्थ नशे की लत छोड़ने के लिए 2 साल तक नशा मुक्ति केंद्र यानी रिहैब सेंटर में रह चुके है।

बैड बॉय इमेज
सिद्धार्थ शुक्ला की बैड बॉय इमेज थी। सिद्धार्थ अपने गुस्से के लिए जाने जाते थे। सिद्धार्थ रैश ड्राइविंग भी करते थे। रैश ड्राइविंग की वजह से उन्हें जेल तक जाना पड़ा था। सीरियल के सेट पर वह कई बार अपने को एक्टर के साथ लड़ाई भी कर चुके है।

लव अफेयर
सिद्धार्थ शुक्ला का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है। सिद्धार्थ और रश्मि का लव अफेयर काफी चर्चा रहा था। रश्मि और सिद्धार्थ की मुलाकात सीरियल दिसे दिल तक के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। बाद में उनका प्यार नफरत में बदल गया। सिद्धार्थ का नाम आरती सिंह के साथ भी जुड़ चुका है। इसके अलावा सिद्धार्थ का नाम शेफाली जरीवारा के साथ भी जुड़ चुका था। दोनों का रिलेशनशिप ज्यादा समय तक नहीं चला था। सिद्धार्थ का रिलेशनशिप किसी भी एक्ट्रेस के साथ लंबे समय तक नहीं रहा था। इन दिनों सिद्धार्थ शहनाज गिल को डेट कर रहे थें। दोनों अक्सर साथ में देखा जाता था।



Click it and Unblock the Notifications
