Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इतिहास रचने जा रही हैं भारतवंशी सिरिशा बांदला, कल्पना चावला के बाद करेंगी स्पेस ट्रैवल
जब भी अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय महिला का जिक्र होता है, तो हर कोई कल्पना चावला का नाम ही लेता है। उनकी दूसरी अंतरिक्ष यात्रा भले ही उनके जीवन की अंतिम यात्रा बन गई हो, लेकिन वह करोड़ों महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। अब उन्हीं की राह पर आगे बढ़ते हएु आंध्र प्रदेश में जन्मी अंतरिक्ष यात्री सिरिशा बांदला भी जल्द ही अंतरिक्ष में जाएंगी। बता दें कि कल्पना चावला के बाद अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारत में जन्मी दूसरी महिला हैं। सिरिशा 11 जुलाई को ब्रिटेन के अरबपति और वर्जिन गेलेक्टिक के संस्थापक - एक प्रमुख अमेरिकी निजी अंतरिक्ष एजेंसी - रिचर्ड ब्रैनसन के साथ अंतरिक्ष में उड़ान भरेगी। वह छह सदस्यीय दल का हिस्सा है और यूनिटी 22 मिशन पर अपने साथियों के साथ काम करेंगी।

बता दें कि वह राकेश शर्मा, कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स के बाद अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली चौथी भारतीय मूल की भी होंगी। सिरिशा बांदला आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के मूल निवासी हैं और उनका पालन-पोषण अमेरिका के ह्यूस्टन में हुआ था। उन्होंने 2011 में अमेरिका के पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया। उन्होंने 2015 में जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय से एमबीए किया और बाद में वर्जिन गेलेक्टिक में शामिल हो गईं। वर्तमान में, वह ब्रिटिश-अमेरिकी स्पेसफ्लाइट कंपनी में सरकारी मामलों की उपाध्यक्ष हैं।

वर्जिन गेलेक्टिक ने कहा, “हमारी पहली पूरी तरह से रॉकेट संचालित परीक्षण उड़ान 11 जुलाई को दो पायलटों और रिचर्ड ब्रैनसन सहित चार मिशन विशेषज्ञों के साथ होने की योजना है।“ इन चार लोगों में सिरिशा का नाम भी शामिल है।34 वर्षीय सिरिशा ने ट्विटर पर कहा कि वह चालक दल का हिस्सा बनने के लिए वह खुद को “अविश्वसनीय रूप से सम्मानित“ महसूस कर रही हैं। बांदला ने ट्वीट किया, “मैं यूनिटी22 के अद्भुत क्रू का हिस्सा बनकर और एक ऐसी कंपनी का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं, जिसका मिशन सभी लोगों के लिए अंतरिक्ष यात्रा को सुगम बनाना है।
ब्रैनसन ने पिछले महीने ट्वीट किया था, “मैं हमेशा एक सपने देखने वाला रहा हूं। मेरी मां ने मुझे कभी हार न मानने और सितारों तक पहुंचने की शिक्षा दी। 11 जुलाई को, उस सपने को अगले @VirginGalactic स्पेसफ्लाइट में वास्तविकता में बदलने का समय आ गया है।“
बोल्डस्काई की पूरी टीम सिरिशा को इस कामयाबी के लिए बधाई देती हैं और आशा करती है कि वह अपने स्पेस मिशन में सफल होकर लौटें।



Click it and Unblock the Notifications
