Latest Updates
-
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Personality Development: इन 5 तरह के 'नकली अच्छे लोगों' से बनाएं दूरी, वर्ना पछताएंगे
आपकी लाइफ में कई लोग ऐसे होंगे जो आपके सामने आपके सबसे सबसे सगे बनते थे, लेकिन वही लोग थे जो आपके पीठ पीछे आपकी बुराई और आपकी कमियों का फायदा उठाकर आपका नुकसान करते थे। जब तक आप उके असली चेहरे के बारें मे पता चलता है तब तक आपका नुकसान वो करके जा चुके होते हैं। ऐसे लोगों से अगर अगर आप पहले ही दूरी बना लें तो आप बड़े नुकसान से बच सकते हैं। लेकिन जब तक आपको धक्का नहीं लगता तब तक आप आंख बंद करके सब पर विश्वास करते हैं। क्योंकि आप इमोशनल हैं, दिमाग से ज्यादा अपने दिल से सोंचते हैं , और इसी वजह से आप सामने वाले को अपना हमदर्द मान लेते हैं, जब वो आपसे आपकी पसंद की बातें और बटरिंग वाली बातें करता है। ये ह्यूमन नेचर है कि जो आपसे अच्छे से मोहब्बत से बात करता है तो आप उससे ज्यादा अटैच हो जाते हैं, वही आपको सबसे अच्छा लगने लगता है। लेकिन आपको ऐसे स्वार्थी लोगों से बचना चाहिए जो आपके सामने ही आपकी जमीन को घिसकाने में लगे हों, और आपको पता ही ना चले। लेकिन आप ऐसे फेक लोगों को पहचान सकते हैं, उसके लिए आपको कुछ बातों पर अमल करना होगा। खुद को मजबूत करना इसका पहला नियम है। आइये जानते हैं कि अच्छे फेक लोगों से आप कैसे दूरी बनाकर रह सकते हैं-

Fake Nice People: ओवर एक्साइटेड लोगों से दूर रहे-
क्या आप ऐसे लोगों को जानते हैं या ऐसा कोई आपके फ्रेंड सर्किल में या ऑफिस में है। जो आपके हर काम को सही बोलता है, उसे सही ठहराता है। हर काम में ओवर एक्साइटेड रहता है। फेक लोगों की ये पहचान होती है कि वो अपने आप को बढ़ाचढ़ा कर तो दिखाते हैं साथ ही आपको और आपके काम को भी हमेशा बेस्ट बताते हों, भले ही आपको पता हो, वास्तव में ऐसा नहीं है। लेकिन फिर भी हर चीज में भले ही वो गलत हो, आपको वो सही ठहराता है। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रहें। क्योंकि वो आपको कभी सही बात या काम के बारें में नहीं बताएंगे। गलत काम को बढ़ावा देंगे, जिससे आपका ही नुकसान हो।

Fake Nice People: आपके सामने अच्छा और पीठ के पीछे आलोचना
आपका कोई ऐसा साथी या दोस्त जो आपके सामने अच्छी बातें करता है। आपकी तरीफ करता है, आपके कामों में कमियां नहीं निकालता है, जो ये कहता है कि उससे अच्छा आपके लिए कोई नहीं है, लेकिन पीठ के पीछे आपकी बुराइयां का पुलिंदा दूसरों को बताता है। ऑफिस में भी आपके बॉस से आपकी कमियों के बारें बात करता है। अगर उसने किसी के बारें में बात की है तो उस बात को बढ़ा चढ़ा कर बताता है। तो आप उसकी असलियत इस बात से जान सकते हैं कि वो आपके सामने अपने दोस्तों की बुराई करता है। अगर आपके दोस्त से कोई झगड़े वाली बात हो तो आपको सहानुभूति दिखाए तो संभावना है कि वो आपके बारे में उनसे बात करता है, जैसे वो आपसे बात करता है। ऐसे लोगों से दूरी बनाना शुरू कर दें।

Fake Nice People: निगेटिव लोगों से दूर रहे-
आपको ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिए जो हमेशा निगेटिव बातें करते हों। उनकी हर हर बात में नकारात्मकता झलकती हो। ऐसे लोगों के मुंह से आप हमेशा ‘ना' ही सुनेंगे, या फिर हमेशा ये कहते हैं कि उनसे वो काम नहीं हो पाएगा, काफी मेहनत वाला काम है या फिर बहुत कठिन काम है। इस तरह के लोग आपको भी समझाएंगे कि तुम भी ऐसा ना करों वर्ना तुम्हारा नुकसान होगा, तुम बर्बाद हो जाओगे अगर तुमने ऐसा किया तो। इस तरह के लोग आुकी लाइफ में भी निगेटिविटी भऱ देते हैं। आपके अंदर उदासी, किसी काम को करने से पहले डर, किसी भी काम में चैलेंज ना ले पाना, ये सब आपको सिखा देते हैं, जिससे आप भी एक हारे हुए इंसान बनकर रह जाते हैं।

Fake Nice People: चापलूस लोगों को अपने पास ना आने दें
अगर आपके आसपास ऐसे लोग हैं, आपकी चापलूसी या चमाचागिरी में लगे रहते हैं तो ऐसे लोगों को अपनी लाइफ से दूर रखें। इस तरह के लोग फेक अच्छे बनने की कोशिश में रहते हैं, जो वास्तव में होते नहीं हैं। आप ये देखें कि सामने वाला बिना वजह आपकी तारीफों के पुल बांध रहा है। हर बात पर आपकी तारीफ करता है, जहां पर आपकी बात भी ना हो रही हो, आपकी बात लाकर खुद को अच्छा दिखाने की कोशिश करता है, तो ये आपके लिए खतरे की घंटी है। जैसे कि आपने कोई काम करना बस शुरू ही किया है लेकिन वो आपको उस फील्ड के एक्सपर्ट लोगों के साथ जोड़ने लगे, आपके किये हर काम पर वाह-वाह करे तो बस समझ जाएं, ऐसे लोगों के जल्द से जल्द बाय-बाय बोले।

Fake Nice People: घमंडी लोग लोगों से बनाएं दूरी
अगर आपके सर्किल में घमंडी लोग है तो उनसे भी आगे दोस्ती ना बढ़ाएं, ऐसे लोग आपके किसी भी काम में आपका ना तो साथ देते हैं और ना ही आपके कान को एप्रिशिएट करते हैं। हमेशा अपने आप को और अपने काम को बेस्ट बता कर आपको कमतर साबित करने की फिराक में रहते हैं। ऐसे लोगों से भी आपके लिए बेहतर नहीं होते हैं।

Fake Nice People: जलनखोर लोगों से दूरी बनाकर रखें
ईष्यालू लोगों को अपनी कोई बात ना बताएं, खास तौर से आप क्या करने वाले हैं, कैसे करने वाले, इसके बारें में तो उनको खबर भी ना लगने दें। क्योंकि ऐसे लोग हमेशा आपका बुरा सोंचते हैं। आपकी कामयाबी उसे देखी नहीं जाती है। अगर आपने कुछ अचीव किया है तो उसके बारें में भी दूसरों को गलत तरीके से बताते हैं, इस तरह के लोगों मीलों की दूरी रखें, वर्ना आप अपने टार्गेट से बटक कर अपनी एनर्जी को वेस्ट करते रह जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications