Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
शुगर कॉस्मेटिक कंपनी की सफलता के पीछे है महिला का हाथ, जानें विनीता सिंह की सक्सेज स्टोरी
आने वाले 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस दिन की शुरुआत महिलाओं को सशक्त करने और प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने काम से नया मुकाम हासिल किया है। आज हम इस लेख में आपको उस महिला के बारे में बताएंगे जिनके प्रोडक्ट हर महिला के बीच पॉपुलर है। इस आर्टिकल में हम आपको शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ और को फाउंडर विनीता सिंह की जर्नी और सक्सेज स्टोरी के बारे में बताएंगे। उनकी जर्नी लाखों महिलाओं के लिए मिशाल है।

कौन है विनीता सिंह
विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक ब्रांड की सीईओ और को-फाउंडर हैं। शुगर ब्रांड अपनी लिपस्टिक के लिए महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर है। इन दिनों वह पॉपुलर शो शार्क टैंक इंडिया में जज के रूप में नजर आ रही है।

बिजनेस के लिए ठुकरा दिया ऑफर
विनीता ने 23 की उम्र में एक करोड़ रुपए का ऑफर ठुकरा दिया था। वह उस समय अपनी खुद की कंपनी शुरू करना चाहती है जिसके लिए उन्होंने एक करोड़ रुपए ठुकरा दिए थे। यह उनकी लाइफ का सबसे बड़ा रिस्क था क्योंकि उनको इन्वेस्टमेंट बैंक से एक करोड़ का ऑफर मिला था। उनके दोस्त और पिता उन्हें जॉब ऑफर करने के लिए काफी दबाव दे रहे थे। इसलिए उनके लिए यह फैसला लेना बहुत ही रिस्की था। उनको पता था कि वह अपने जीवन का सबसे बड़ा रिस्क ले रही है लेकिन उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला बल्कि अपने सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की।

कैसे शुरू हुई शुगर कॉस्मेटिक
विनीता सिंह ने अपने पति कौशिक मुखर्जी के साथ साल 2012 शुगर कॉस्मेटिक की शुरुआत की थी। साल 2019- 2020 में उनके ब्रांड ने 100 करोड़ का बिजनेस किया था। शुगर कॉस्मेटिक उस समय बड़ी कंपनियों को टक्कर दे रहा था। आज के समय में शुगर कॉस्मेटिक के लाखों प्रोडक्ट बिकते है।

एक छोटे कमरे से शुरू की थी जर्नी
विनीता सिंह अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई आई थी। मुंबई में वह एक छोटे से कमरे में रहती है। एक छोटे कमरे में रखकर विनीता ने अपनी मेहनत जारी रखी और अपना बिजनेस शुरू किया। विनीता ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने बिना किसी फंडिंग के अपने स्टार्टअप शुरू करने की कोशिश की थी।

विनीता सिंह की नेटवर्थ
विनीता सिंह आज के समय में अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं। उनके नेटवर्थ की बात की जाए तो उनकी नेटवर्थ लगभग 300 करोड़ रुपए है। विनीता सिंह बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक में जज की भूमिका के लिए पांच लाख रुपए का पेमेंट लेती है।

फिटनेस
विनीता सिंह बिजनेसवुमन के साथ साथ एथलीट भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। साल 2013 में उन्होंने साउथ अफ्रीका में अल्ट्रा मैराथन में भाग लिया था। उन्होंने उस मैराथन में डाउन रन पूरा करने के लिए कॉमरेड बैक टू बैक मेडल मिला था।

विनीता की पढ़ाई
विनीता सिंह का जन्म दिल्ली में हुआ है। विनीता सिंह ने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने आई आई एम अहमदाबाद से एमबीए किया है।



Click it and Unblock the Notifications
