Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
अजब लीला: कोरोना के चलते थाईलैंड के राजा 20 महिलाओं के साथ आइसोलेट, मनोरंजन का खास ध्यान
पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस से बचने के लिए की देशों में लॉकडाउन कर दिया गया है। लॉकडाउन के चलते लोग घर में ही रहते है। क्वारंटाइन टाइम लोग घर में बैठे बैठे बोर हो रहे हैं। अपनी बोरियत को कम करने के लिए लोग घर में खाना बना रहे हैं, तो कोई अपने पुराने शौक पूरे कर रहे हैं

वहीं इन दिनों इंटरनेट पर एक खबर काफी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल थाईलैंड के राजा वजीरालोंगकरोन भी इन दिनों कोरोना वायरस से बचने के लिए एक होटल में बंद है। लेकिन खास बात यह है कि राजा अपने साथ 20 महिलाओं को लेकर गए हैं। इन महिलाओं के साथ राजा के फिजिकल रिलेशन हैं, इन महिलाओं के साथ राजा ने शादी भी नहीं की है। 67 साल के राजा इन दिनों जर्मनी के एक बड़े होटल में रह रहे हैं। इस होटल के अंदर उनके साथ 20 महिलाएं भी रह रही हैं। 20 महिलाओं के साथ साथ राजा के नौकर भी उनके साथ है।

अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि राजा के साथ उनकी 4 पत्नी भी हैं या नहीं। वहीं थाईलैंड की जनता में राजा के प्रति काफी रोष देखने को मिला है क्योंकि राजा देश छोड़कर विदेश चले गए है। बता दें कि थाईलैंड में कोरोना वायरस के 1245 मामले सामने आ चुके है।

कोरोना वायरस का संकट सबसे ज्यादा इटली और अमेरिका में देखने को मिल रहा है। वहीं दुनिया भर में कोरोना वायरस के 7 लाख 85 हजार से अधिक मामलें सामने आ चुके हैं। इटली में कोरोना वायरसे मरने वालों की संख्या 11 हजार हो गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीज की संख्या 1 लाख 20 हजार हो गई है।



Click it and Unblock the Notifications