Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
मार्क जुकरबर्ग से भी ज्यादा है इस इंस्टाग्राम स्टार डॉग के फॉलोअर्स, एक पोस्ट के मिलते है लाखों
जिफपॉम, इंस्टाग्राम का स्टार डॉग है जो पॉप्युलरिटी और कमाई के मामले में कई सेलिब्रेटीज को टक्कर दे रहा है। इंस्टाग्राम पर इसके 9.2 मिलियन से अधिक फॉलोअर हैं और अपनी एक पोस्ट से 9.6 लाख रुपए तक कमाता है।
जिफपॉम की पॉप्युलरिटी का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं वो अपने पोस्ट में कई कंपनियों के प्रोडक्ट को प्रमोट करता है और इसके नाम कई रिकॉर्ड हैं। कई सेलिब्रिटीज भी इसे फॉलो करते हैं। इसके अलावा जिफपॉम के इंस्टाग्राम में एरियाना ग्रांडे, ज़च क्लेटन और कई सेलिब्रेटी नजर आ चुके हैं।

केटी पैरी के वीडियोज में आ चुका है नजर
जिफपॉम अमेरिकन सिंगर केटी पैरी ने 2014 में अपने वीडियो "डार्क हॉर्स" में शामिल किया था। बच्चों में इसकी दीवानगी को देखते हुए इसके खिलौने भी लॉन्च किए जा चुके हैं। यह इतना ज्यादा पॉप्युलर है कि इसे इंस्टाग्राम पर सबसे फेवरेट पेट के लिए निकलोडियन 'किड्स चॉइस अवॉर्ड' भी मिल चुका है।
केटी पैरी के वीडियोज में आ चुका है नजर
जिफपॉम अमेरिकन सिंगर केटी पैरी ने 2014 में अपने वीडियो "डार्क हॉर्स" में शामिल किया था। बच्चों में इसकी दीवानगी को देखते हुए इसके खिलौने भी लॉन्च किए जा चुके हैं। यह इतना ज्यादा पॉप्युलर है कि इसे इंस्टाग्राम पर सबसे फेवरेट पेट के लिए निकलोडियन 'किड्स चॉइस अवॉर्ड' भी मिल चुका है।
फिल्मों में भी आ चुका है नजर
जिफपॉम एक प्रोजेक्ट के शूट के लिए 12 लाख रुपए चार्ज करता है। जिफपॉम कई फिल्मों में काम कर चुका है। इनमें अ नाइट इन काउटाउन (2013), सेलेब रिएक्ट (2016) और जैकर सार्टोरियस : हिट या मिस (2016) शामिल हैं।
इसके नाम पर शुरू हुआ जिफ-डे
अमेरिका में इस प्रसिद्धी का आलम यह है कि इसके नाम पर 2017 में जिफ-डे की शुरुआत हुई थी। यह दिन इसकी उपलब्धियों को समर्पित किया गया है। दो पैरों से चलने वाला सबसे तेज जानवर का रिकॉर्ड भी जिफपॉम के नाम है।
मार्क जुकरबर्ग ने किया था इंवाइट
मई 2018 में फेसबुक को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग ने इसे इंस्टाग्राम के रियल्टी फिल्टर के लॉचिंग इवेंट पर आने के लिए आमंत्रित किया था। फैन फॉलोइंग के मामले में इसने मार्क जुकरबर्ग और बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया है।



Click it and Unblock the Notifications
