Latest Updates
-
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर
Viral: लकड़ी के पुतले को साड़ी पहनाकर दूल्हे ने रचाई शादी, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एकअजीबोगरीब शादी हुई। लड़के ने लड़की की बजाय लकड़ी के पुतले से शादी रचाई। शादी की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। ये विचित्र शादी यूपी में पिछले बुधवार को हुई। उनके 90 वर्षीय पिता ने लड़के के लिए लड़की की जगह इस तरह से शादी कराने का फैसला लिया। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान है। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक दूल्हें के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटे की शादी इसलिए लकड़ी के पुतले से कराई क्योंकि उसके पास न कोई प्रॉपर्टी है और न ही उनका बेटा बुद्धिमान है।

उन्होंने कहा, 'मेरे नौ बच्चे हैं, 8 बच्चों की शादी हो चुकी है। और ये सबसे छोटा बेटा है। इसलिए मैंने इसकी शादी लकड़ी के पुतले से कराई।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिश्तेदारों की मानें तो उनके पिता की यह आखिरी इच्छा है।
इस अनोखी शादी के लिए लकड़ी के पुतले को दुल्हन बनाया गया। लकड़ी की दुल्हन को लाल साड़ी और फूलों से सजाया गया। दोनों की रीति-रिवाज से शादी कराई गई। दोनों ने जय माल की रस्म की, अग्नि के सामने साथ फेरे लिए। पुजारी ने दूल्हे की लकड़ी के पुतले से शादी कराई।
रिपोर्ट के अनुसार, शिव मोहन यानी दूल्हें के पिता की ये आखिरी इच्छा थी कि मरने से पहले उनके सभी बेटों की शादी होनी चाहिए। रिश्तेदारों और स्थानीय पुजारियों ने स्पष्ट रूप से उन्हें आश्वस्त किया कि दुल्हन की अनुपस्थिति में, एक से शादी कराई जा सकती है। इस शादी में सिर्फ रिश्तेदार ही आए थे और खाने का इंतजाम किया गया था।
पुरोहित ने निकाली अनोखी तरकीब
जब इस मामले में पुरोहितों से राय ली गई तो उन्होंने लकड़ी के पुतले से लड़के की शादी की तरकीब निकाली। उनका कहना था कि इससे वो विवाहित कहलाएगा। इस शादी को करने से पहले तो दूल्हें ने तो मना किया लेकिन बूढ़े पिता का मान रखने के लिए बाद में वे मान गए। पिता ने पुरोहितों से शादी का मुहूर्त निकलवाया तो पूरे रस्मो रिवाज के साथ शादी हुई।



Click it and Unblock the Notifications