Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
लद्दाख के इस बच्चे ने जोशीले अंदाज में ITBP के जवानों को किया सैल्यूट, वायरल हो गया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल रहा है. जिसमें एक छोटा सा बच्चा ITBP (Indo Tibetan Border Police) के जवानों को बड़े ही जोश के साथ सलामी दे रहा है। बच्चे को सैल्यूट करता देख जवानों उसे ठीक से सैल्यूट करना भी सिखाया। इसका एक वीडियो खुद ITBP के जवानों ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर से भी शेयर किया है।

वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि बच्चे को सैल्यूट करता देख वहां से गुजर रहे जवानों ने बच्चे को सही से सैल्यूट करना सिखाया। सिखाए जाने के बाद बच्चे ने फिर से जवानों को सही से सैल्यूट किया। ये वीडियो 8 अक्टूबर की सुबह का है। जब आईटीबीपी के जवान सामने से गुजर रहे थे और पास ही खड़े नामग्याल नाम के इस बच्चे ने जवानों को सैल्यूट किया।
वीडियो में जवान बच्चे को बता रहे हैं कि पैर खोल कर नहीं, पैर मिलाकर सैल्यूट करो। जवानों के कहने पर बच्चा फिर से विश्राम , सावधान करता नजर आ रहा है। जब से वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है तब से ही जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 24 घंटों से भी कम समय में ट्विटर पर डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।
वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लोगों ने लिखा, ''ये वीडियो देखकर मेरा दिन बन गया।'' एक यूजर ने लिखा कि ये बच्चा भविष्य का सिपाही है। कई लोगों ने बच्चे को भविष्य का सेना प्रमुख तक बता दिया।
गौरतलब है कि लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर वार्ता के कई दौर के बाद भी तनाव कम नहीं हुआ है। कुछ महीनों में भारतीय और चीन के सैनिकों का कई मौकों पर आमना-सामना हुआ है। दोनों ओर से सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिक तैनात किए गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications