Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
वायरल: प्रेग्नेंट बीवी के लिए पति ने किया ऐसा काम सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
आपने फिल्मों में कई ऐसी प्रेम कहानियां देखी होंगी जहां कपल्स अपने प्यार के लिए सब कुछ कुर्बान कर देने के लिए तैयार रहते हैं। इंटरनेट पर भी आपको ऐसी ढेरों प्रेम कहानियां मिल जाएंगी।

वहीं दूसरी तरफ, कई ऐसे लोग भी आपको मिल जाएंगे जिनके लिए सच्चे प्यार जैसी कोई चीज ही नहीं है। उनकी मानें तो लोग अपने मतलब को पूरा करने पर जोर देते हैं और उनके लिए प्यार से ज्यादा भौतिक चीजें महत्वपूर्ण है। मगर इसके बावजूद सच्चे प्यार की मिसाल आज भी मिलती है। ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो अपने पार्टनर की ख़ुशी के लिए हर प्रयास करने को तैयार रहते हैं। ऐसे ही सच्चे प्यार का एक छोटा सा उदाहरण इस कपल से मिलता है।
यहां एक हॉस्पिटल के सीसीटीवी का फुटेज देखने पर पता चलता है कि एक पति अपनी गर्भवती पत्नी के लिए कुर्सी (ह्यूमन चेयर) बन गया है। पत्नी को जब बैठने के लिए लोगों ने जगह नहीं दी तब महिला के पति ने ऐसा किया। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कोई भी व्यक्ति इस गर्भवती महिला को सीट देता नहीं दिखा, तब यह शख्स जमीन पर बैठ गया ताकि उसकी पत्नी उसका सहारा लेकर बैठ सके और आराम कर सके। महिला अपने पति को ऐसा करने से मना करती हुई दिखी लेकिन व्यक्ति नहीं माना।
कुछ लोग उस जगह से आते-जाते हुए दिखे और जो लोग पहले से बैठे हुए थे, वो ये सब देखने के बाद भी नहीं उठे। इस आदमी ने उन लोगों की शिकायत करने के बजाय अपनी पत्नी को किसी तरह राहत पहुंचाने को प्राथमिकता दी।
इस बात से सब वाकिफ हैं कि एक नए जीवन को इस संसार में लाने के लिए एक औरत को कई मुश्किलों से गुजरना पड़ता है। लेकिन इस वीडियो को देखकर ये बात साबित हो जाती है कि एक पिता चाहे तो मां और बच्चे की सुरक्षा को कितनी अच्छी तरह से सुनिश्चित कर सकता है। ये वीडियो उदाहरण है कि सच्चा प्यार आज भी मौजूद है और उसे जताने के भी तरीके लोग ढूंढ लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
