Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Viral Video: कौन है 'बसपन का प्यार' गाने वाला स्कूली बच्चा , जिसका छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी किया सम्मान
इन दिनों सोशल वीडियो में एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्कूली बच्चा बसपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे.. गा रहा है। यह गाना इन दिनों हर किसी के जुबान पर है। न सिर्फ आम जनता बल्कि सेलेब्स भी इस वीडियो को एंजॉय कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम में तो कई सेलेब्स इस गाने पर रील बना रहे है। हाल ही में बादशाह भी इस गाने पर एंजॉय करते हुए नजर आए थे। अनुष्का शर्मा ने भी अपने सोशल महडिया हैंडल से इस वीडियो को लेकर एक मीम शेयर करके इस पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई इस बच्चें के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखा रहा है। आइए जानते है इस स्कूली बच्चें के बारे में।
2 साल पहले रिकॉर्ड हुआ था वीडियो
इस वायरल वीडियो में दिखने वाले इस बच्चे का नाम सहदेव कुमार दिरदो है, जो कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के उरमा-पाल गांव का रहने वाला है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र पेंदलनार स्कूल में सहदेव ने पांचवीं कक्षा में पढ़ते वक्त 26 जनवरी की तैयारी के दौरान यह गाना गाया गया था। एक टीचर के कहने पर सहदेव ने गाना गाया और किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। दो साल पहले रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो को बनाते हुए किसी ने नहीं सोचा था कि ये वीडियो आगे चलकर चर्चा का विषय बन जाएगा।

किसान घर से है सहदेव
12 साल के सहदेव दिरदो उरम्पाल के पटेलपारा इलाके में मशहूर हो चुका है। बच्चे के घर पर न मोबाइल है न टीवी है। पिता गुड्डे राम दिरदो पेशे से किसान हैं। मां दिरदो गंगी की पांच साल पहले मौत हो गई। सहदेव की 4 बहनें और दो भाई हैं।

शादी में सुना था ये गाना
सहदेव के गाने का वीडियो सोशल मीडिया में एक मिलियन पार हो चुका है। कई मीम और सोशल मीडिया वीडियो इस पर बन रहे हैं। गांव के आस-पास शादी ब्याह के मौके पर सहदेव ने ये गाना सुना था। जिसे वो अक्सर गुनागुनाता रहता था। असलियत में 'बचपन का प्यार...' गीत को गुजरात के कमलेश बरोट ने गया था।

मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
सहदेव के गाने का फैन बॉलीवुड तो हुआ ही लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस गाने के मुरीद हो गए हैं। हाल ही में सीएम बघेल ने सहदेव से मुलाकात की और उसे सम्मानित करने के बाद ये गाना सुनाने को कहा। इस वीडियो को सीएम बघेल ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा... बचपन का प्यार... वाह!



Click it and Unblock the Notifications
