Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
चिम्पांजी का वीडियो हुआ वायरल, धोबी बनकर चमकायी टी-शर्ट
चीन के लेहे लेडू थीम पार्क में एक 18 वर्षीय चिम्पांजी कपड़े धोते हुए नजर आया है। यूहुई नाम के चिम्पाजी का टी-शर्ट धोते हुए ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद से ही वायरल हो गया। चिम्पांजी का ये वीडियो लगभग 3 मिनट का है जिसमें ये अपने देखभाल के लिए रखे गए शख्स की टी-शर्ट को साबुन लगाकर साफ़ करते हुए दिख रहा है।
इतना ही नहीं, यूहुई ने बाकायदा टी-शर्ट को पानी में भिगाया और अपने साथी चिम्पांजी की निगरानी में इसे रगड़ रगड़कर साफ भी किया। वो साबुन से झाग बनाकर मजे से कपड़े साफ करने में लगा हुआ है। लोकल रिपोर्ट्स की मानें तो चिम्पांजी ने कपड़े धोने का ये स्किल इसके देखभाल के लिए रखे गए व्यक्ति को देखकर विकसित की है। वो अपने कीपर को कपड़े धोते हुए देखता था और उसे ऑब्ज़र्व करता था।

यूहुई में सिर्फ कपड़े धोने का टैलेंट नहीं है बल्कि उसके कीपर के मुताबिक वो इंसानों की तरह अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करके हार्ट बना सकता है और वो अपने एक पैर पर भी खड़ा रह सकता है। एक चिम्पांजी को इस तरह कपड़े धोते देखकर आपको आश्चर्य तो जरूर हुआ होगा। गौरतलब है कि चिम्पांजी और इंसान की स्पीशीज एक ही है और दोनों का करीब 96 प्रतिशत डीएनए मिलता भी है।
इससे पहले भी चिम्पांजियों से जुड़े कई वीडियो लोगों को हैरान कर चुके हैं। एक वीडियो में दो चिम्पांजी एक कुत्ते को नहलाते नजर आए तो एक अन्य वीडियो में वो अपना बाड़ा झाड़ू से साफ करता दिख रहा था।



Click it and Unblock the Notifications
