Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
इस देश में शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर नहीं आती मुस्कान, वजह जान दंग रह जाएंगे आप

शादी एक ऐसा बंधन है जो दो लोगों को जोड़ने का काम करता है। हर देश में भले ही रीति रिवाज अलग-अलग हो, लेकिन शादी के मायने एक जैसे होते है। भारत की आम शादी की परंपराओं के बारे में तो हम सभी जानते हैं और कुछ अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के रिचुअल्स के बारे में भी हमने सुना या फिल्मों में देखा ही है। हर देश में शादी के अलग-अलग रीति रिवाज और परंपराए हैं। लेकिन कई ऐसी परंपराएं है जिन्हे जानने के बाद आप सोच में पड़ सकते हैं कि शादी में ऐसी अजीबो-गरीब रस्में भी होती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए आपको कुछ ऐसी ही परंपराओं के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन देशों में शादी की है अजीबो-गरीब रस्में
कांगो
कांगो में, दुल्हन और दूल्हे को वेडिंग डे पर मुस्कुराने की इजाजत नहीं होती है। वहां लोग दुल्हन दुल्हे के मुस्कुराने को गलत समझते हैं। लोगों के मुताबिक वहां कपल के मुस्कुराने का अर्थ शादी के लिए गंभीर नहीं होना माना जाता है। ऐसे में जहां दुनियाभर में लोग अपनी शादी में मुस्कुराते हुए फोटो खींचवाते हैं, वहीं कांगो में दूल्हा-दुल्हन मुस्कुराने से भी डरते हैं।
चीन
चीन में शादी की रस्म में दूल्हा अपनी दुल्हन पर धनुष और बाण से कई बार वार करता है, और फिर इन तीरों को इकट्ठा करके इसे तोड़ना पड़ता है। इसका अर्थ ये है कि उनका प्यार हमेशा ऐसे ही बना रहेगा।
जर्मनी
जर्मनी में शादी के बाद, नवविवाहित जोड़े के घर में बुराई को दूर करने के लिए शादी में आए मेहमान चीनी मिट्टी के बरतन को जमीन पर फेंक देते हैं। जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन टूटे बर्तन को एक साथ जमीन से साफ करते हैं।
स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड में, शादी में शामिल होने आए मेहमान कपल के ऊपर खाने से बचा कचड़ा फेंकते हैं। इस रिचुअल के पीछे ऐसी मान्यता है कि अगर नवविवाहित जोड़े इस चीज को झेल जाते हैं जो वो अपनी शादी में हर तरह की मुश्किल का सामना एक साथ मिलकर कर सकते हैं।
फिजी
फिजी देश में शादी के लिए ऐसी मान्यता है कि अगर किसी लड़के को लड़की का हाथ उसके पापा से मांगना है तो उसे बदले में लड़की के पिता को व्हेल का दांत गिफ्ट के रूप में दिया जाता है।
चीन
शादी में दुल्हन का रोना तो आम बात है। हर लड़की अपना घर छोड़ने से पहले रोती है। लेकिन चीन में तुजिया समुदाय में शादी के एक महीने पहले से ही दुल्हन के रोने की प्रथा है। इस समुदाय में दुल्हन अपनी शादी से एक महीने पहले से ही रोज एक घंटे रोती है। जब शादी को 20 दिन बचते हैं तो दुल्हन के साथ उसकी मां भी बैठकर रोने लगती है और शादी के 10 दिन बचने पर दुल्हन की दादी और नानी भी साथ बैठकर रोती हैं।
स्पेन
शादी के दिन दूल्हे के दोस्त उसको सबसे अच्छा लुक देने में मदद करते हैं। लेकिन स्पेन में शादी के दिन दूल्हे के दोस्त तैयार दूल्हे की टाई काटते हैं। इतना ही नहीं शादी में मौजूद मेहमानों के बीच कटी हुई टाई को बेचते हैं। इसके बाद टाई बेचकर मिले पैसों को दूल्हा और दुल्हन को सौंप दिया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
