Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Miss Universe 2021: जानें कौन हैं हरनाज संधू? जिन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज जीता
21 साल बाद भारत को मिस यूनिवर्स का ताज मिला है। पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया है। हरनाज संधू तीसरी भारतीय महिला हैं जिन्होंने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है।

हरनाज से पहले सुष्मिता सेन ने 1994 में और लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया था। 70 वीं मिस यूनिवर्स पेजेंट का आयोजन इजराइल में हुआ है। हरनाज ने साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया है। चलिए जानते हैं हरनाज संधू के बारे में।

कौन है हरनाज संधू
हरनाज संधू चंडीगढ़ की मॉडल हैं। 21 साल की हरनाज संधू का जन्म सिख परिवार में हुआ है। हरनाज स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं। हरनाज फिटनेस और योगा लवर है वह टीनेज से ही फिटनेस का खास ख्याल रखती आी है। हरनाज अपनी फिटनेस के साथ साथ फैशन को लेकर भी काफी एक्टिव है। हरनाज संधू का परिवार मोहाली में रहता है।

कई ब्यूटी पेजेंट अपने नाम कर चुकी हैं
हरनाज संधू काफी समय से ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेती आई हैं। हरनाज ने 17 की उम्र में मिस चंडीगढ़ का खिताब अपने नाम किया था। साल 2018 में उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का ताज जीता था। हरनाज संधू मिस डीवा का ताज भी अपने नाम कर चुकी हैं।

हरनाज ने यह जवाब देकर जीता मिस यूनिवर्स का खिताब
टॉप 3 कंटेस्टेंट से पूछा गया कि आप दवाब का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी?
इस जवाब देते हुए हरनाज से कहां- आपको यह मानना होगा आप यूनिक है और यही आपको खूबसूरत बनाती है। बाहर आएं और अपने लिए बोलना सीखें क्योंकि आप अपनी लाइफ के नेता खुद है।

हरनाज पंजाबी फिल्मों में भी कर चुकी काम
हरनाज मॉडलिंग के साथ साथ एक्टिंग में भी अपना करियर बना चुकी है। हरनाज पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी है। हरनाज ने दो पंजाबी फिल्म में नजर आ चुकी हैं। वह दिया पू बारा और बाई जी कुट्टांगे फिल्म में नजर आ चुकी है।



Click it and Unblock the Notifications
