Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
IIT बॉम्बे से ग्रेजुएट है ट्वीटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल, जानिए उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें
ट्वीटर के नए सीईओ पद की जिम्मेदारी अब पराग अग्रवाल के हाथ में होगी। CEO पद से इस्तीफा देने के बाद जैक डोरसी ने इसकी घोषणा कर दी है। पराग अग्रवाल ने ये कंपनी बतौर चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर ज्वॉइन की थी। पराग अग्रवाल भारतीय मूल के सिलिकॉन वैली सीईओ के समूह में शामिल हो गए हैं, जिसमें सुंदर पिचाई और सत्य नडेला जैसे नाम शामिल हैं। ट्वीटर के नए CEO पद का नाम सामने आने के बाद हर कोई भारतीय मूल के पराग अग्रवाल के बारे में जानने में उत्सुक है।

आईआईटी ग्रेज्युट है
पराग अग्रवाल ने आईआईटी-बॉम्बे से ग्रेजुएशन किया है और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है। उनकी पत्नी विनीता अग्रवाल एक वेंचर कैपिटलिस्ट और फिजिशियन हैं। उनका एक तीन साल का बेटा है। पीपलएआई के अनुसार पराग की कुल आय 1.52 मिलियन डॉलर है।

इन कंपनियों में काम कर चुके हैं पराग
पराग ने साल 2011 में ट्विटर ज्वाइन किया था। इससे पहले वो Microsoft, AT&T और Yahoo के साथ काम कर रहे थे। इन तीनों ही कंपनी में उनका काम रिसर्च-ओरिएंटेड था। शुरुआत में वो ट्विटर में ऐड रिलेटेड प्रोडक्ट्स पर काम करते थे लेकिन, बाद में वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने लगे।

ट्विटर की ऑडिएंस ग्रोथ बढ़ाने में रही भूमिका
कंपनी की हालिया सफलता में योगदान करने वाले सभी महत्वपूर्ण निर्णयों के पीछे कहीं न कहीं पराग जरूर रहे हैं। उनके काम को ट्वीटर के पूर्व सीईओ Jack Dorsey भी काफी पसंद करते है। ट्विटर के रेवेन्यू और कंज्यूमर प्लेटफॉर्म पर उनके इंजीनियरिंग वर्क की वजह से कंपनी को साल 2016-17 में अपने ऑडिएंस ग्रोथ को बढ़ाने में मदद मिली थी।



Click it and Unblock the Notifications
