Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
कौन हैं भारतीय मूल के ऋषि सुनक, जो बन सकते हैं ब्रिटेन के अगले PM, भारत से है कनेक्शन
ब्रिटिश PM पद से बोरिस बोरिस के इस्तीफा देने के साथ ही अगले पीएम लेकर कई तरह की अटकलें लगनी शुरु हो चुकी हैं। पीएम पद के सभी दावेदारों में एक नाम भारतीय मूल के ऋषि सुनक का भी शामिल हैं। यह भारत के लिए बड़ी गर्व की बात होगी के एक भारतीय मूल का व्यक्ति यूनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री बनता है। हाल ही में UK में हुई एलिमिनेशन राउंड में ऋषि सुनक को 25% वोट हासिल हुए हैं ऐसे UK का अलग PM ऋषि सुनक को बनाया जा सकता है। आइए जानते है, यूके के पीएम उम्मीदवार ऋषि सुनक के निजी जीवन, शिक्षा और उनके करियर के बारे में सब कुछ।

प्रारम्भिंक जीवन
ऋषि सुनक का जन्म हैंपशायर में हुआ था। ऋषि का परिवार बहुत पहले ही ब्रिटेन आकर बस गया था। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई ब्रिटेन के निजी विद्यालय विंचेस्टर कॉलेज से की जिसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी चले गए। यहां से उन्होंने दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई पूरी की। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से सुनक ने एमबीए किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैश से की।

ऋषि सुनक का राजनीतिक सफर
ऋषि सुनक पहली बार साल 2015 में रिचमंड, यॉर्कशायर के सांसद बने थे। उसके बाद से वे लगातार वहां का प्रतिनिधित्व करते रहे। पिछले साल सुनक रिचमंड (यॉर्क्स) सीट से दूसरी बार सांसद चुन लिये गये थे। वित्त मंत्री होने से पहले उन्हें साल 2018 में ब्रिटेन के आवास मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। सुनक को अक्टूबर 2014 में पार्टी के पूर्व नेता और विदेश सचिव विलियम हेग के स्थान पर रिचमंड (यॉर्क) के लिए कंजर्वेटिव उम्मीदवार चुना गया था। इसके बाद साल 2015 में आम चुनाव हुए, उन्होंने 19,550 वोट पाकर 36.2% के बहुमत से जीत दर्ज की। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के चुनाव प्रचार कैम्पेन जब चल रहा था तो मीडिया इंटरव्यू के लिए सरकार अक्सर सुनक पर विश्वास जताती थी और उन्हें ही आगे रखा जाता था।

नारायण मूर्ति के दामाद हैं सुनक
ऋषि सुनक Infosys कंपनी के फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद हैं। पढाई के दौरान उनकी मुलाकात अक्षता मूर्ति से हुई थी दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और 2009 में शादी हो गई। उनकी दो बेटी कृष्णा और अनुष्का हैं।



Click it and Unblock the Notifications
